अफसरों ने स्ट्रांग रूम की देखीं व्यवस्थाएं

अफसरों ने स्ट्रांग रूम की देखीं व्यवस्थाएं

  • आगरा में प्रश्नपत्र लीक होने के बाद बढ़ी सतर्कता

एटा, आगरा में इंटरमीडिएट का जीव विज्ञान का प्रश्नपत्र लीक हो गया था। इसके बाद से जिले में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। हर गतिविधि पर जिला प्रशासन नजर रखे हुए है। शिक्षा विभाग के अधिकारी भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। शुक्रवार की रात अफसर केंद्रों पर पहुंचे और स्ट्रांग रूम की स्थित को देखा।

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 92 केंद्र पर संचालित हैं। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जीआईसी में बने मॉनीटरिंग कक्ष से केंद्रों सहित स्ट्रांग रूमों की निगरानी की जा रही है। यह खबर आप बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट इन पर पढ़ रहे हैं। 5 सचल दल रात के समय केंद्रों पर स्ट्रांग रूम की निगरानी को बनाए गए हैं। आगरा में प्रश्न पत्र आउट होने के बाद जिले में सतर्कता और बढ़ा दी गई।

शुक्रवार रात 11 बजे डीआईओएस चंद्रकेश सिंह ने शहर के अरुणा नगर स्थित राम बाल भारती इंटर कॉलेज, शांतिनगर में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व निधौलीकलां मार्ग स्थित अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर स्ट्रांग रूम की स्थित को देखा। केंद्रों पर उपलब्ध लॉग बुक को चेक किया।

निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम को जितनी बार खोला जाए, हर बार उसकी एंट्री लॉगबुक में दर्ज की जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।