माह दिसम्बर के द्वितीय सप्ताह में कक्षा 1 तथा कक्षा 2 के बच्चों का डायट प्रशिक्षुओं द्वारा आकलन कराया जाना प्रस्तावित है।

माह दिसम्बर के द्वितीय सप्ताह में कक्षा 1 तथा कक्षा 2 के बच्चों का डायट प्रशिक्षुओं द्वारा आकलन कराया जाना प्रस्तावित है।

आकलन हेतु प्रस्तावित प्रश्न

कक्षा- 1

मौखिक भाषा विकास: कोई भी परिवेशीय/सुनी हुई कविता/गीत की चार पंक्तियाँ हाव-भाव के साथ सुनाना।

पढ़ना- 4 से 5 सरल शब्दों से बने हुए 04 वाक्यों को पढ़ने में सक्षम है।

लेखन कार्य- 05 सरल शब्दों से बने हुए 02 वाक्यों को सुनकर लिखना।

संख्यात्मक:

1. गिनती एवं संख्या पहचान: 20 तक अंकों की गिनती एवं पहचान।

2. जोड़ एवं घटाव: वस्तुओं या चित्रों के माध्यम से 09 तक की संख्या का जोड़ एवं घटाव (योग 20 से अधिक न हो।

3. नोट एवं सिक्कों की पहचान: ₹20 तक की भारतीय मुद्रा (नोट एवं सिक्कों का चित्र) की पहचान।

4. पैटर्न: चित्र एवं संख्या के सरल पैटर्न की पहचान करना एवं आगे बढ़ाना।

कक्षा 2

मौखिक भाषा विकास- कोई भी परिवेशीय या सुनी हुई 06 पंक्तियों की कविता या गीत हाव-भाव के साथ सुनाना।

पढ़ना: सरल शब्दों से बने 6 से 8 वाक्यों के आयु उपयुक्त अज्ञात अनुच्छेद को उचित प्रवाह, स्पष्टता से पढ़ना और 03 तथ्यात्मक तथा 01 उच्च स्तरीय प्रश्न का उत्तर देना।

लेखन कार्य- 05 सरल शब्दों से बने हुए 04 वाक्यों को सुनकर लिखना। संख्यात्मक:

1. गिनती एवं संख्या बोध: 99 तक की संख्या की गिनती, पहचान एवं तुलना

2. जोड़ एवं घटाव: 99 तक की संख्याओं का जोड़ एवं घटाव करना (हासिल और बिना हासिल वाले सवाल)

3. गुणा एवं भाग: सरल जोड़ के माध्यम से गुणा और समान वितरण/बँटवारे के रूप में भाग के प्रश्नों को हल करना।

4. नोट एवं सिक्कों का उपयोग: ₹100 तक की भारतीय मुद्रा (नोट एवं सिक्को) के प्रयोग से सरल लेन-देन से संबंधित प्रश्न

5. पैटर्न: चित्र एवं संख्या के पैटर्न की पहचान एवं निर्माण करना।

उक्त के क्रम में विद्यालय स्तर पर तैयारी सुनिश्चित करना चाहें ।

डॉ० चन्द्रा