लोकसभा चुनाव संपन्न कराने को 700 कार्मिकों का टोटा

लोकसभा चुनाव संपन्न कराने को 700 कार्मिकों का टोटा

 शामली, लोकसभा चुनाव कराने के लिए जिले में 700 कर्मचारियों को टोटा है। जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए 700 कर्मचारियों की मांग सहारनपुर मंडलायुक्त के माध्यम से केंद्रीय चुनाव कार्यालय को भेजी है। यदि दूसरे जिलों से 700 कर्मचारी नहीं मिले तो संविदा कार्मिकों को लोकसभा संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। 

हालांकि, लाेकसभा चुनाव को लेकर अभी आदर्श चुनाव संहिता की घोषणा नहीं हुई है। जिला प्रशासन की ओर से लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से चुनाव आयुक्त सभी डीएम-एसपी के साथ बैठक लेकर समीक्षा कर चुके हैं। माना जा रहा है कि 15 मार्च के बाद आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो सकती है।

जिले में लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए 5036 कार्मिकों की आवश्यकता है। इनमें 2500 बेसिक शिक्षा विभाग और अन्य माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक और कर्मचारी शामिल हैं। लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए 1202 कर्मचारियों की आवश्यश्कता है। मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जिलों से 465 कर्मचारी मिल चुके हैं। 

फिलहाल 700 कार्मिकों की जरूरत है। जिला सूचना विज्ञान केंद्र के प्रभारी अश्वनी शर्मा ने बताया कि 700 कर्मचारियों की सहारनपुर मंडल के आयुक्त के माध्यम से केंद्रीय चुनाव आयुक्त से मांग की गई है। उनका कहना है कि यदि केंद्रीय चुनाव आयोग से 700 कार्मिक नहीं मिले तो जिले में उपलब्ध एक हजार संविदा कार्मिकों को लगाकर लोकसभा चुनाव को संपन्न कराया जाएगा।