समय से स्कूल नहीं पहुंच रहे गुरुजी, कैसे हो शिक्षा में सुधार

समय से स्कूल नहीं पहुंच रहे गुरुजी, कैसे हो शिक्षा में सुधार

ब्लॉक मारहरा क्षेत्र में 9 से 9:40 बजे तक देखे गए परिषदीय स्कूल, गेट पर लगा हुआ था ताला

मारहरा, परिषदीय स्कूलों में गुरुजी समय से नहीं पहुंच रहे है। समय से स्कूल न खुलने के कारण पंजीकृत छात्र-छात्राएं शिक्षकों का इंतजार कर लौट जाते हैं। उससे परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक स्तर सुधारने के अधिकारियों के प्रयास पूरे नजर होते नहीं आ रहे हैं। शनिवार सुबह 9 से 9:30 बजे ब्लॉक मारहरा क्षेत्र के चार स्कूलों में कुछ ऐंसा ही नजरा देखने को मिला।

सुबह 9 बजे बंद मिला प्राथमिक विद्यालय मोहनसती मारहरा। शनिवार सुबह ब्लॉक क्षेत्र के गांव मोहनसती स्थित प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे। स्कूल बंद मिला, बच्चों भी आसपास दिखाई नहीं दिये। गांव के बच्चों से जब स्कूल न खुलने के बारे में जानकारी गई। स्कूल में पंजीकृत गांव के बच्चों ने बताया कि गुरुजी 10 बजे के बाद ही आते हैं। उसके बाद ही स्कूल खुलने पर पढाई कार्य शुरू हो पाता है।

9:15 बजे तक कंपोजिट विद्यालय नगरिया ताड़ पड़ा सुनसान मारहरा। ब्लॉक क्षेत्र का कंपोजिट विद्यालय नगरिया ताड़ सुबह 9:15 बजे तक बंद था। यहां पर न कोई बच्चा था और न ही कोई शिक्षक। स्कूल में पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ था। स्कूल के बाद आ-जा रहे लोगों से जब स्कूल के शिक्षकों के आने के समय में जानकारी की गई। तब उनका कहना था कि शिक्षक मनमाने ढंग से आते हैं। जब इच्छा होती है स्कूल में रहकर पठन-पाठन कराते हैं।

9:30 बजे कंपोजिट विद्यालय सराय अहमद खां में नहीं आए शिक्षक मारहरा। शनिवार सुबह 9:30 बजे जब सराय अहमद खां पहुंचे। वहां का नजारा कुछ अलग ही नजर आया। यह खबर आप बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट इन पर पढ़ रहे हैं। स्कूल के मैन गेट पर ग्रामीण ने ईटों से भरा ट्रैक्टर खड़ा कर रखा था। विद्यालय में न कोई छात्र-छात्राएं थे और न कोई शिक्षक, कर्मचारी मौजूद नजर आया। ट्रैक्टर पर मौजूद लोग भी स्कूल के शिक्षकों के आने के बारे में कुछ नहीं बता सके। सराय अहमद खां विद्यालय परिसर से लेकर बाहर तक ग्रामीणों ने पशु बांधकर कब्जा कर लिया है।

ब्लॉक मारहरा में स्टाफ हमेशा समय से स्कूल आता है। शनिवार को चार स्कूलों में शिक्षक समय से नहीं पहुंचे उसका सबूत दें। जांच कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करायी जाएगी।

-आरती, एबीएसए, मारहरा (एटा)

आज अवकाश पर हूं। ब्लॉक मारहरा के परिषदीय स्कूलों में शिक्षक समय से नहीं पहुंचे हैं। बच्चे स्कूल के बाहर खेल रहे हैं। इसकी जांच कराई जाएगी। देरी से पहुंचने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।

-दिनेश कुमार, बीएसए, एटा।

प्रा० विद्यालय कुवातगंज में 9:40 तक नहीं आए गुरुजी

मारहरा:- शनिवार सुबह 9:40 बजे जब कुवातगंज के प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे। स्कूल गेट गेट पर ताले लटके हुए मिले। स्कूल में आए छात्र-छात्राएं परिसर में खेलते मिले। बच्चों ने बताया कि शिक्षक का नाम बताने पर उनकी पिटाई लगेगी। इसलिए वह स्कूल के शिक्षकों का नाम नहीं बतायेंगे। उनके स्कूल में इसी प्रकार अध्यापक आते हैं।