जनपद में 255 शिक्षकों के हुए तबादले, 151 शिक्षक जनपद में आएंगे, पढ़ें विस्तार से
एटा:- बेसिक शिक्षा विभाग की ट्रांसफर सूची सोमवार की शाम को जारी कर दी गई। एटा से दूसरे जनपदों में 255 से अधिक शिक्षकों के तबादले हुए हैं।
नया शिक्षा सत्र शुरू होने से चार दिन पहले शासन ने प्राइमरी के शिक्षकों के ट्रांसफर किए हैं। लंबे समय से शिक्षक इसका इंतजार कर रहे थे। देरशाम जारी हुई सूची में नाम देखने के लिए शिक्षक जुटे रहे। यह खबर आप बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट इन पर पढ़ रहे हैं। एटा से शिक्षक आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़ जैसे प्रमुख जिलों में गए हैं। बलिया, चित्रकूट, बस्ती आदि जनपदों से शिक्षक एटा आ रहे हैं।
एटा में आने वाले शिक्षकों की संख्या 151 है। यानी कि इस ट्रांसफर के बाद जिले में 104 शिक्षक कम हो जाएगे। वैसे भी जिले में शिक्षकों की कमी चल रही थी।