विहिप का परिषद शिक्षा वर्ग 10 से सहारनपुर में

विहिप का परिषद शिक्षा वर्ग 10 से सहारनपुर में

एटा, विश्व हिंदू परिषद ब्रज प्रांत का परिषद शिक्षा वर्ग 10 जून से दिशा भारती कालेज आफ मैनेजमेंट दिल्ली रोड सहारनपुर में होगा। यह 20 जून तक होगा।

यह जानकारी एटा के विभागाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने दी है। उन्होंने कहा कि संगठन की स्थापना समाज की सर्वागीण उन्नति के लिए हुई है। इस कार्य को करने के लिए प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की जरूरत होती है। उसके लिए दस दिवसीय शिविर में कार्यकर्ताओं का मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक विकास एवं कार्य पद्धति का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जिला व्यायाम शिक्षक का किया सम्मान बेसिक शिक्षा विभाग के जिला व्यायाम शिक्षक भारतवीर वर्मा का जिला फुटबॉल एसोसिएशन, बेसिक, माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राजकीय इंटर कॉलेज के खेल एवं स्काउट भवन में सम्मान किया। यह खबर आप बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट इन पर पढ़ रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रपाल सिंह, मनोज तिवारी, विजय मिश्रा, अनिल शर्मा, संजीव यादव एआरएम कासगंज डिपो, विशांत कुलश्रेष्ठ, सचिव राजीव यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप द्विवेदी, सेवाराम, प्रभात ललित नॉक्स, सत्येंद्र कश्यप, सुधीर चौहान, अर्जुन, किरण कुमार, विनोद यादव, मनोज कोच, दयानंद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।