क्लॉसरूम में भिड़ीं शिक्षिकाएं, दोनों में जमकर हुई हाथापाई

क्लॉसरूम में भिड़ीं शिक्षिकाएं, दोनों में जमकर हुई हाथापाई

विकास खण्ड बहादुरपुर के उच्च माध्यमिक विद्यालय खालिसपुर की दो सहायक अध्यापिकाओं के बीच गाली-गलौज और हाथापाई का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे के ऊपर आक्रामक होते दिखाई दे रही हैं। वायरल वीडियो की जांच बीईओ तिलोई कर रहे हैं। लेकिन बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में नहीं है।

वायरल वीडियो विकास खण्ड बहादुरपुर के उच्च माध्यमिक विद्यालय खालिसपुर का बताया जा रहा है। प्रधानाध्यापिका जदुराई ने बताया कि यह स्कूल अब अखाड़ा बनता चला जा रहा है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो शनिवार का हैं। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि सहायक अध्यापिका प्रेम सुधा सिंह स्मार्ट क्लास रूम में बच्चों को इकट्ठा किये हुए थी। बीते वर्ष दोनों में झगड़ा हुआ था। उसी दौरान स्मार्ट क्लास प्रभारी सहायक अध्यापिका आरती स्मार्ट क्लास पहुंची और प्रेम सुधा सिंह से कहा कि अभी पढ़ाई का समय चल रहा है।

पढ़ाई के बाद बच्चो को खेलकूद, योगा, गीत सहित अन्य चीजों को सिखाया जा सकता है। इतने पर प्रेम सुधा सिंह ने आरती का वीडियो बनाने लगी। इससे पहले भी प्रेम सुधा सिंह द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है। इसी सिलसिले में उस दिन भी दोनों शिक्षिकाएं एक दूसरे का वीडियो बनाने लगी। वीडियो बनाते समय ही एक दूसरे पर आक्रामक हो गई और एक दूसरे का मोबाइल छीनने लगी। देखते ही देखते दोनों शिक्षिकाओं में भिड़ंत देख स्मार्ट क्लास में मौजूद छात्र छात्राएं भागने लगी। सूत्रों से मिली जानकारी के हिसाब से शिक्षिकाओं में वर्षो से तना तनी चली आ रही है। इससे पहले भी बीते वर्ष दोनों में झगड़ा हुआ था।

जिसकी जांच बीईओ राकेश कुमार सचान ने जांच कर आख्या बीएसए को भेज दी थी। वहीं बीईओ राकेश कुमार सचान ने बताया कि मामले की जांच बीईओ तिलोई सुरेंद्र देव मिश्र कर रहे है।