पीसीएस 2022 30 पदों पर बेटियों का चयन

पीसीएस 2022 30 पदों पर बेटियों का चयन

● 383 पदों के सापेक्ष 364 का विभिन्न पदों पर चयन

● गोण्डा के संदीप कुमार दसवें स्थान पर

हमारी बेटियां हमारा गौरव हैं, टॉप 10 में 8 बच्चियों ने सुनहरे भविष्य का निर्माण कर राष्ट्र के प्रति अपना समर्पण जाहिर किया है।

-योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री

प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। प्रशासनिक सेवा की राज्य की सबसे बड़ी पीसीएस 2022 की परीक्षा में लगभग 30 प्रतिशत पद बेटियों के हिस्से में आए हैं। कुल 364 पदों पर चयन हुआ है, इनमें 110 पद बेटियों को मिले हैं। इनमें 105 यूपी और शेष पांच दूसरे राज्यों की रहने वाली हैं। आगरा दिव्या सिकरवार सूची में शीर्ष पर है, जबकि लखनऊ की प्रतीक्षा पांडेय को दूसरे और बुलंदशहर की नम्रता सिंह तीसरे स्थान पर हैं।

पीसीएस की पिछली परीक्षा यानी 2021 की तुलना में बेटियों की भागीदारी लगभग सात प्रतिशत तक बढ़ी है।