हरा रंग, ब्लू टिक अब साइबर ठगों से आपको करेंगे अलर्ट

जालसाजों के अभी तक के सभी नंबर भी ट्रू कॉलर पर कराए जाएंगे उपलब्ध 


नई दिल्ली:- अब हरा रंग, ब्लू टिक और फ्रॉड शब्द आपकी की मेहनत की कमाई को बचाएंगे। जी, हां ये सही है। अब दिल्ली पुलिस के अधिकारी व कर्मियों का फोन आने पर तो हरे रंग (ग्रीन बैज) में ब्लू टिक आएगा। जबकि दूसरी तरफ जालसाज फोन करेगा तो आपके मोबाइल स्क्रीन पर फ्रॉड या स्पैम शब्द लिखकर आएगा। ऐसे में आप जालसाजों के शिकार होने से बच सकते हैं।

दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने बताया कि पुलिस अभी तक के सभी जालसाजों के नंबर ट्र कॉलर को साझा करेगी। वहाँ साइबर जालसाजी से बचने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देश भर में वर्ष 2020 से 2022 तक 16 लाख से अधिक साइबर अपराध के मामले सामने आए हैं। इनमें से 32 हजार से से ज्यादा एफआईआर संबंधित मामलों में दर्ज की गई हैं। कोरोना काल में तो साइबर ठगी के मामले और ज्यादा बढ़े गए। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की आईएफएसओ पुलिस उपायुक्त प्रशांत प्रिया गौतम ने बताया कि वर्तमान में साइबर जालसाज करीब 13 तरीकों से लोगों ठग रहे हैं। इसमें सेक्सटॉर्शन ज्यादा प्रचलित है। इसमें जालसाज एक लड़की के माध्यम से पहले पीड़ित को वीडियो कॉल करते हैं और और उसकी अश्लील वीडियो बना लेते हैं। 

फिर अन्य नंबरों से फोन कर खुद को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए कहते हैं वीडियों की पीड़ित लड़की ने खुदकुशी कर ली है और उसके खिलाफ मामला हो गया है। ऐसे में पीड़ित बहुत ज्यादा डर जाता है और मामले को रफा- दफा करने के नाम पर मोटी रकम दे बैठता हैं। इस तरह के बढ़ते मामले को देखते हुए ही दिल्ली पुलिस ने टू कॉलर के साथ ब्लू टिक के लिए यह बड़ा कदम उठाया है।

स्क्रीन पर ऐसे दिखेंगे पुलिस अधिकारियों के नंबर

दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने बताया कि टू कॉलर अब अपनी दिल्ली पुलिस डायरेक्ट्री सर्विसेज पर दिल्ली पुलिस के अधिकारियों व कर्मियों की मोबाइल नंबर प्रदर्शित करेगा। पुलिस अधिकारियों के सभी सत्यापित नंबरों पर एक हरा बैज और एक नीला टिक मार्क होगा। साथ ही एक सरकारी सेवा टैग हाइलाइट होगा। पुलिस अधिकारी का नंबर आने पर आपके मोबाइल पर एक साथ ग्रीन बैज, उस पर ब्लू टिक और सरकारी सेवा का टैग नजर आएगा।

मोबाइल पर जालसाजों से सर्तक रहने के आएंगे मैसेज

दिल्ली पुलिस ने टू कॉलर के साथ कई और कदम उठाए हैं। अब टू कॉलर आपके मोबाइल पर जालसाजी से बचने के लिए जागरूक करने के लिए छोटी वीडियो प्रदर्शित करेगा। साथ ही दिल्ली पुलिस की ओर से जागरूक करने वाले जारी किए गए नोटिफिकेशन भी प्रदर्शित करेगा। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार इससे लोगों में ठगी से बचने के लिए जागरूकता आएगी।