दुःखद : सड़क हादसे में सरकारी स्कूल के दो बालकों की मौत, गांव में नहीं जले चूल्हे

सड़क हादसे में सरकारी स्कूल के दो बालकों की मौत, गांव में नहीं जले चूल्हे


दो मौतों के बाद गांव में चीखपुकार, नहीं जले चूल्हे

गंगीरी:- हादसे की सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। परिजनों के बीच चीखपुकार मच गई। परिवार की महिलाएं व पुरुष बच्चों के शवों से लिपटकर रोने लगीं। गांव में चूल्हे तक नहीं जले। पूरा गांव शोक में डूब गया। छोटेलाल 7वीं कक्षा का छात्र था। वहीं, रोहित चौथी कक्षा का छात्र था। दोनों गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ते थे। छोटेलाल पांच भाई- बहन हैं। जिसमे छोटेलाल से बड़ा एक भाई दिल्ली में हुए एक सड़क हादसे में चार वर्ष पूर्व खत्म हो गया था। इधर, रोहित दो भाई थे। रोहित बड़ा था। रोहित के पिता हरियाणा में भट्टे पर मजदूरी करते हैं। वह गांव में अपनी दादी के पास रहता था। रोहित की मौत की खबर पाकर उसकी दादी की हालत बिगड़ गई। गांव वालों ने उन्हें किसी प्रकार समझाकर शांत किया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इलाके में भट्टे हैं। वहां पर मिट्टी ढुलाई का काम होता है, जो कि ट्रैक्टरों द्वारा अवैध रूप से खनन कर लाई जाती है। इसी क्रम में ट्रैक्टर अवैध खनन में सक्रिय था। चालक मौके से ट्रैक्टर को लेकर इसीलिए फरार हुआ, ताकि वह मौके पर पकड़े जाने पर अवैध खनन में न फंस पाए।

दो मौतों के बाद गांव में चीखपुकार, नहीं जले चूल्हे
गंगीरी के तेहरा मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में दो बालकों की मौत की घटना पर विलाप करते परिजनों को सांत्वना देते कोतवाल संजीव कुमार।