मियां-बीवी की लग गई ड्यूटी तो पहुंचे कलेक्ट्रेट
चुनाव ड्यूटी पति-पत्नी दोनों की लग गई। घर में छोटा बच्चा उसको किसके सहारे छोड़ें। ऐसे में बड़ी संख्या में बैंक कर्मी शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। एक बार ये बैंक कर्मी जिला निर्वाचन अधिकारी से मिल चुके हैं।
सबसे अधिक अर्जियां बैंक कर्मियों की ओर से आईं
चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए सबसे अधिक अर्जियां बैंक कर्मियों की हैं। कई चिट्ठियां अधिकारियों की ओर से आई हैं। असल में ड्यूटी से तीन दिन प्रभावित हो रहे हैं। एक दिन पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। दूसरे दिन मतदान, फिर देर रात तक ईवीएम जमा होंगी। तीसरे दिन थके कर्मचारी विश्राम करेंगे। शाखाओं का कार्य प्रभावित हो सकता है।
यदि पति पत्नी दोनों की ही ड्यूटी लग गई है तो ऐसे बैंक कर्मी ड्यूटी ऑर्डर और आधार कार्ड के साथ सम्पर्क कर सकते हैं। आधार कार्ड दोनों के ही चाहिए होंगे जिससे पता लगे कि एक ही परिवार है। उनके आवेदन पर विचार अवश्य किया जाएगा।
बिपिन मिश्रा, एडीएम एफआर