फिलहाल शिक्षकों की भर्ती नहीं संदीप सिंह
लखनऊ, विसं। प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने विधानसभा में एक सवाल के जवाब में कहा कि शिक्षकों की भर्ती की कोई नई योजना फिलहाल नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षक मानक के अनुरूप हैं। मंत्री संदीप सिंह प्रश्नप्रहर में सपा के अनिल प्रधान और संदीप सिंह के सवाल के जवाब में बोल रहे थे। संदीप ने कहा कि प्रदेश में एक शिक्षक पर 30 छात्रों का है। शिक्षा मित्रों की संख्या भी जोड़ ली जाए तो यह एक अनुपात 22 हो जाता है। अगर प्रदेश में छात्रों की संख्या बढ़ेगी तो सरकार जरूर शिक्षकों की भर्ती पर विचार करेगी।