BPSC Head Teacher, Headmaster Cut Off 2024 : जानें क्या रही बीपीएससी हेड टीचर व हेड मास्टर भर्ती की कटऑफ

BPSC Head Teacher, Headmaster Cut Off 2024 : जानें क्या रही बीपीएससी हेड टीचर व हेड मास्टर भर्ती की कटऑफ

बीपीएससी यानी बिहार लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को प्रधान शिक्षकों (हेड टीचर) और प्रधानाध्यापकों ( हेड मास्टर ) का रिजल्ट जारी कर दिया। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। दीवाली के एक दिन बाद आयोग ने रिजल्ट जारी कर हजारों शिक्षकों को बड़ी सौगात दी है। प्रधान शिक्षक के लिए 36,947, जबकि प्रधानाध्यापक के लिए 5974 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षकों के लिए 37,943 पद थे। इसके लिए 36,947 अभ्यर्थी ही सफल घोषित किये गए हैं। इनमें 996 सीटों पर अभ्यर्थी नहीं मिल सके। दिव्यांग के 931 और एसटी कोटे की 65 सीटें खाली रह गई हैं। इस परीक्षा में एक लाख 15 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। बताते चलें कि पूर्व में 40,247 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला गया था। इसे बाद कोटिवार संशोधित सीटों की संख्या घटाकर 37,943 कर दी गई थी।

इसके साथ ही प्रधानाध्यापकों का रिजल्ट भी जारी किया गया है। प्रधानाध्यापकों के 6061 पदों के लिए परीक्षा ली गई थी, जिनमें 5974 को सफलता मिली है। इसमें एसटी की एक सीट और दिव्यांग कोटे की 89 सीटें खाली रह गई हैं। इसमें आरक्षण रोस्टर में बदलाव के बाद सीटों को नहीं घटाया गया था। सिर्फ अनारक्षित वर्ग के सीटों को बढ़ा दिया गया था। आयोग के सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी अपना कटऑफ आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं। आयोग ने संशोधित विज्ञापन के आधार पर ही रिजल्ट जारी किया है।

यहां देखें कटऑफ

DateSubject
01/11/2024Results: For the post of Head Master in Senior Secondary Schools under SC-ST Welfare Dept., Bihar. (Advt. No. 26/2024) 
01/11/2024Results: For the post of Head Master in Senior Secondary Schools under Education Dept., Bihar. (Advt. No. 26/2024)
01/11/2024Results: For the post of Head Teacher in Primary Schools under Education Dept., Bihar. (Advt. No. 25/2024)

हेड टीचर कटऑफ

वर्ग, कटऑफ मार्क्स, पार्ट-II, कटऑफ डेट ऑफ बर्थ

अनारक्षित 67.00 33.00 05/10/1976

अनारक्षित (महिला) 59.00 32.00 30/08/1982

ईडब्ल्यूएस 48.00 20.00 12/01/1991

ईडब्ल्यूएस (महिला) 48.00 17.00 20/12/1980

एससी 49.00 24.00 13/01/1980

एससी (महिला) 48.00 18.00 26/12/1987

एसटी 48.00 23.00 01/11/1985

एसटी (महिला) 48.00 21.00 10/05/1974

ईबीसी 59.00 27.00 12/02/1988

ईबीसी (महिला) 49.00 22.00 04/02/1981

बीसी 61.00 29.00 07/09/1982

बीसी (महिला) 52.00 24.00 26/06/1982

बीसीएल 48.00 27.00 01/04/1983

विकलांग (VI) 48.00 19.00 03/12/1987

विकलांग (DD) 48.00 22.00 15/03/1976

विकलांग (OH) 52.00 25.00 05/08/1982

विकलांग (MD) 48.00 28.00 25/12/1979

पूर्व स्वतंत्रता सेनानी के पोते 48.00 24.00 08/05/1983

हेड मास्टर कटऑफ

श्रेणी कटऑफ मार्क्स, पार्ट-II, कटऑफ डेट ऑफ बर्थ

अनारक्षित 85.00 26.00 26/01/1975

अनारक्षित (महिला) 74.00 23.00 05/09/1982

ईडब्ल्यूएस 79.00 27.00 05/02/1982

ईडब्ल्यूएस (महिला) 63.00 28.00 01/01/1980

एससी 59.00 23.00 01/01/1986

एससी (महिला) 48.00 13.00 05/01/1983

एसटी 48.00 16.00 27/06/1973

एसटी (महिला) 48.00 17.00 03/07/1982

ईबीसी 74.00 25.00 14/03/1978

ईबीसी (महिला) 57.00 19.00 05/02/1973

बीसी 79.00 25.00 15/01/1986

बीसी (महिला) 67.00 20.00 16/04/1987

बीसीएल 62.00 25.00 03/01/1971

विकलांग (VI) 48.00 14.00 15/11/1983

विकलांग (DD) 48.00 16.00 05/02/1970

विकलांग (OH) 67.00 17.00 04/01/1968

विकलांग (MD) 56.00 21.00 07/02/1981

पूर्व स्वतंत्रता सेनानी के पोते 50.00 16.00 19/02/1987