नोएल टाटा बने, टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन

सौतेले भाई को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान! नोएल टाटा बने टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन

  • रतन टाटा के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी।
  • टाटा ट्रस्ट की शुक्रवार को हुई मीटिंग में यह फैसला लिया गया है।
  • नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं।
  • इस नियुक्ति के साथ ही नोएल टाटा, सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के 11वें और सर रतन टाटा ट्रस्ट के छठवें चेयरमैन बन गए हैं।
  • नोएल टाटा, नवल एच. टाटा और सिमोन एन. टाटा के बेटे हैं।
  • नोएल टाटा पहले से ही सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी थे।
  • टाटा ट्रस्ट की टाटा संस में 66 पर्सेंट हिस्सेदारी है। 
  • टाटा संस, डायवर्सिफाइड टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है।