न्यायमूर्ति संजीव खन्ना बने भारत के मुख्य न्यायाधीश
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया कि राष्ट्रपति ने न्यायमूर्ति खन्ना को मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। जस्टिस खन्ना 11 नवंबर को सीजेआई पद की शपथ लेंगे। सीजेआई चंद्रचूड़ ने जस्टिस खन्ना को उत्तराधिकारी घोषित किया था।