माह अक्टूबर 2024 का वेतन इनपुट दिनाँक 25.10.2024 तक उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में।

माह अक्टूबर 2024 का वेतन इनपुट दिनाँक 25.10.2024 तक उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में।

उपरोक्त विषयक आप अवगत है कि वर्तमान माह अक्टूबर 2024 में दीपावली पर्व है। गत वर्षों में भी दीपावली से पूर्व वेतन जारी किये जाने के सम्बन्ध में उ०प्र० शासन से आदेश जारी किये जाते रहे है, जिसके दृष्टिगत वर्तमान माह में भी दीपावली से पूर्व वेतन जारी किये जाने के सम्बन्ध में उ०प्र० शासन से आदेश जारी होने की प्रबल सम्भावना है।

अतः आपसे अपेक्षा है कि आप अपने विकास खण्ड में कार्यरत शिक्षक व शिक्षणेत्तर कार्मिकों के माह अक्टूबर 2024 के वेतन इनपुट की सारी औपचारिकताएं पूर्ण कराते हुए इनपुट दिनाँक 25.10.2024 तक अनिवार्य रूप से प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। जिससे कि समयान्तर्गत वेतन निर्गत किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही कर, दीपावली से पूर्व वेतन जारी किया जा सके।