Holiday List 2024: अगस्त में छात्रों की रहेगी मौज ! इस महीने इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल; देखें लिस्ट
Holiday List 2024: अगस्त के महीने में बच्चों की मौज है। वैसे तो अगस्त का महीना स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक और पाठ्येतर गतिविधितयों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का होता है। गर्मियों की छुट्टियां बिताकर जुलाई में नए स्कूल वर्ष या सेमेस्टर की शुरूआत के साथ विद्यार्थी अपनी पढ़ाई और नियमित कक्षा में उपस्थिति में पूरी तरह जुट जाते हैं।
दरअसल अगस्त कई सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण छुट्टियों के लिए उल्लेखनीय है। यह छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है। अगस्त में विद्यार्थियों की खूब मौज है, उन्हें कई छुट्टियां मिलने वाली हैं। विद्यार्थियों को अपनी नियमित कक्षाओं और स्कूल गतिविधि से कुछ राहत मिलेगी।
अगस्त के महीने में रक्षाबंधन और कृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी होगी। 19 अगस्त को रक्षाबंधन का अवकाश रहेगा। वहीं 26 अगस्त का कृष्ण जन्माष्टमी का अवकाश रहेगा। इसके अलावा इस महीने स्वतंत्रता दिवस का भी अवकाश रहेगा। इस वर्ष भारत अपना 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। यह राष्ट्रीय अवकाश है। कई स्कूल और कॉलेज में दूसरे और तीसरे शनिवार हॉफ डे या फिर अवकाश भी होता है। अगस्त में शनिवार, रविवार और अवकाश मिलाकर कुल 9 दिनों का अवकाश है।
Holiday List 2024
- 4 अगस्त रविवार
- 10 अगस्त दूसरा शनिवार
- 11 अगस्त रविवार
- 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस
- 18 अगस्त रविवार
- 19 अगस्त रक्षा बंधन
- 24 अगस्त शनिवार
- 25 अगस्त रविवार
- 26 अगस्त कृष्ण जन्माष्टमी