कृषि मंत्रालय में हुआ शिक्षामित्र के बेटे का चयन

कृषि मंत्रालय में हुआ शिक्षामित्र के बेटे का चयन

 फतेहपुर : अनुपम सिंह का चयन यूपीएससी दिल्ली में कृषि मंत्रालय (भारत सरकार) के प्रसार अधिकारी के पद पर हुआ हैं।

अनुपम मध्यवर्गीय परिवार से आते हैं। अभी इनका हाल ही में चयन CSIR CIMAP लखनऊ में वैज्ञानिक के पद पर हुआ था।

इन्होंने स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई सीएसए कानपुर कृषि विश्विद्यालय से की और उसके बाद सीमैप में डां संजय कुमार के परिवेछक में शोध कार्य किया। अनुपम की मां निर्मला देवी शिक्षामित्र हैं, इनके पिता सुकटिया सिंघावाली राजेश्वर सिंह यादव किसान हैं। 

ये अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता गुरु और अपने परिवार के सभी सदस्यों का तथा अपने नाना नानी को देते हुए आभार प्रकट करते हैं।