नवगठित उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में 12 सदस्यों की नियुक्ति

नवगठित उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में 12 सदस्यों की नियुक्ति

लखनऊ, प्रदेश सरकार ने नवगठित उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में 12 सदस्यों की नियुक्ति की दी है। प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एमपी अग्रवाल ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। आयोग का मुख्यालय प्रयागराज में है। सभी नियुक्तियां कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।

सदस्य पद पर राम सुचित, योगेन्द्र नाथ सिंह, राजेन्द्र प्रताप सिंह, विमल कुमार विश्वकर्मा, कीर्ति गौतम, डॉ. विनोद कुमार सिंह, प्रो. राज नारायण शुक्ला, डॉ. सीमा शाक्य, डॉ. हरेन्द्र कुमार राय, डॉ. राधाकृष्ण, डॉ. रोहिताश सिंह व डॉ. केसी वर्मा की नियुक्ति की गई है।