स्कूलों में वितरण के लिए पहुंचीं तीन लाख पुस्तकें

स्कूलों में वितरण के लिए पहुंचीं तीन लाख पुस्तकें

एटा, बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में आगामी सत्र में वितरण करने के लिए शासन से पुस्तकें जनपद में आना शुरू हो गई है। शासन से भेजी गई पुस्तकों को राजकीय इंटर कॉलेज स्थित गोदाम में सुरक्षित रखवाया गया है।


बेसिक शिक्षा विभाग के सामुदायिक गतिविधियां जिला समन्वयक अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि नए शिक्षा सत्र के लिए शासन से पुस्तकें आना शुरू हो गई है।

अब तक जनपद में तीन से आठ तक के छात्र-छात्राओं के लिए 3,02,408 पुस्तकें आ चुकी है। जिला समन्वयक ने बताया कि जनपद में 11 लाख 55 हजार 678 पुस्तकों की आपूर्ति होनी है। शासन से भेजी गई पुस्तकों का समिति से सत्यापन कराये जाने के बाद स्कूलों में अगले सत्र से वितरण कराया जाएगा। यह खबर आप बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट इन पर पढ़ रहे हैं।