पांच जोनल मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी बोर्ड परीक्षा
एटा, बोर्ड परीक्षा 2024 की तिथि नजदीक आ रही है। शिक्षा विभाग में परीक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। बोर्ड परीक्षा 2024 के आयोजन के लिए पांच जोनल और पांच सचल दल बनाए गए हैं। इनकी निगरानी में 92 केंद्रों पर 58,216 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा देंगे।
एडीआईओएस हरेंद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा आयोजन के लिए पांच जोनल मजिस्ट्रेट, 23 सेक्टर बनाए गए हैं। इसके साथ ही पांच सचल दल परीक्षा केंद्रों पर निगरानी को मुस्तैद किए गए हैं। ताकि जनपद में नकलविहीन बोर्ड परीक्षा कराई जा सके। बोर्ड परीक्षा में 58,296 संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल होंगे। उसमें 31,127 लड़के और 26,244 लड़कियां हैं। यह खबर आप बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट इन पर पढ़ रहे हैं। इसमें हाईस्कूल के संस्थागत 17,866 लड़के और 15,791 लड़कियां, व्यक्तिगत 11 लड़के और 12 लड़कियां हैं। इंटरमीडिएट के संस्थागत परीक्षार्थियों में 15,791 लड़के और 10,453 लड़कियां है। व्यक्तिगत में 602 लड़के और 300 लड़कियां रहेंगी।
5472 छात्र-छात्राओं ने आज दी प्रयोगात्मक परीक्षा एटा। एडीआईओएस ने बताया कि शनिवार को जनपद के 38 कॉलेजों में प्रयोगात्मक परीक्षा हुईं। इसमें इंटरमीडिएट के 5472 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया है। शनिवार को श्री वार्ष्णेय इंटर कॉलेज एटा में भूगोल, महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज एटा में रसायन विज्ञान, एमजीएमएच इंटर कॉलेज मारहरा में रसायन विज्ञान, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एटा में रसायन विज्ञान, श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज एटा में रसायन विज्ञान, भूगोल, द्रोपा देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज मारहरा में रसायन विज्ञान, सिद्धार्थ इंटर कॉलेज जलेसर, आदर्श इंटर कॉलेज जलेसर में जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा हुई है।
बोर्ड परीक्षा को लगाए गए अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों से कुछ ने दूर लगाने की शिकायत की है। उनकी जांच कराकर निकट के केंद्रों पर लगाया जाएगा। ताकि वह परीक्षा में पूरे मनोयोग से ड्यूटी कर सकें।
चंद्रकेश सिंह, डीआईओएस
केंद्रों पर पांच सचल दल करेंगे परीक्षा निगरानी
एटा, एडीआईओएस ने बताया कि बोर्ड परीक्षा 2024 की निगरानी के लिए पांच सचल दल बनाए गए हैं। इनमें डीआईओएस, बीएसए, डायट प्राचार्य और दो विभागीय सचल दल बनाए जाएंगे। यह सचल दल परीक्षा में भ्रमण कर केंद्रों में निगरानी करने का कार्य करेंगे।
एटा, बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्वक कराने के लिए 92 केंद्रों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक लगाए गए। तैनाती स्थल से केंद्रों की अधिक दूरी इनके लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। निकट के केंद्रों पर लगाने की मांग को लेकर इन्होंने डीआईओएस कार्यालय में शिकायती पत्र दिए हैं।
जनपद में बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए 92 केंद्र बनाए गए। इन पर नकलविहीन परीक्षा के लिए इतने ही अतिरिकत केंद्र व्यवस्थापक लगाए गए हैं। इनके जिम्मे केंद्र पर प्रश्न पत्र को खुलवाना, वितरण कराना, शेष प्रश्न पत्रों को डबल लॉक अलमारी में सुरक्षित रखवाना आदि कार्य है। उसमें से 24 ने डीआईओएस कार्यालय में शिकायती पत्र देकर दूर लगाने पर नाराजगी जताई है। साथ ही निकट के केंद्रों पर लगाने की मांग की है।
ऐसे अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों में वंश बहादुर जनता इंटर कॉलेज पिलुआ से जनता बालिका विद्यालय परसोंन, मनोज पांडे जनता इंटर कॉलेज नगला मोहन को पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज जिरसमी, मनोज वार्ष्णेय राजकीय हाईस्कूल महानमई जलेसर से अम्रती देवी इंटर कॉलेज लालपुर कल्याणपुर, राजेंद्र पाल सिंह राजकीय हाईस्कूल शहबाजपुर से कृष्णा यादव बालिका इंटर कॉलेज मिरहची, गिरीश पाल सिंह पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज गहराना से सूबेदार मेजर इंटर कॉलेज नगला कन्ही, पवन सिंह क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज एटा से अल्लाह नूर शाह इंटर कॉलेज निधौली कलां,
ब्रजकिशोर जनता इंटर कॉलेज नगला मोहन से एलबीएस इंटर कॉलेज कंगरौल, अमित यादव जनता इंटर कॉलेज नगला मोहन से आदर्श इंटर कॉलेज उमेदपुर, प्रहलाद राम जनता इंटर कॉलेज पिलुआ से सौदान सिंह इंटर कॉलेज रजपुरा, धर्मेंद्र उपाध्याय जनता इंटर कॉलेज पिलुआ से दाताराम इंटर कॉलेज देवकरनपुर जलेसर, सुरेंद्र कुमार डीएवी इंटर कॉलेज सकीट से प्रेमचंद शिवधारा इंटर कॉलेज धुमरी, लोकेश कुमार डीएवी इंटर कॉलेज सकीट से मुन्नी देवी इंटर कॉलेज धुमरी पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के रूप में तैनात किया गया है।