जिले में एक शिक्षक के अभिलेखों की चल रही जांच

जिले में एक शिक्षक के अभिलेखों की चल रही जांच

एटा, अंतरजनपदीय तबादला के दौरान फिरोजाबाद से एक शिक्षक जिले में आया था। उसके अभिलेखों की पड़ताल बीएसए द्वारा कराई जा रही है। शिक्षक सकीट ब्लॉक क्षेत्र के एक विद्यालय में तैनात है।

अंतरजनपदीय तबादला के दौरान एक शिक्षक फिरोजाबाद जनपद से जिले में आया था। फिरोजाबाद में खंड शिक्षाधिकारी द्वारा उसके अभिलेखों की पड़ताल कराई जा रही थी। इस दौरान ही वह जिले में तबादला पर आ गया। बाद में बताया गया था कि उसके अभिलेख फर्जी है। 

इस पर बीएसए ने उसका वेतन रोकने की कार्रवाई की गई थी। उन्होंने अभिलेखों की जांच को खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र लिखा था। मामले में शिक्षक की जांच चल रही है। यह खबर आप बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट इन पर पढ़ रहे हैं। बीएसए दिनेश कुमार ने बताया शिक्षक के अभिलेखों की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।