पीसीएस 2024 प्री 17 मार्च, मेन्स सात जुलाई को

पीसीएस 2024 प्री 17 मार्च, मेन्स सात जुलाई को

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 2024 का परीक्षा कैलेंडर शुक्रवार को जारी कर दिया। प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा 2024 की प्रारंभिक परीक्षा 17 मार्च को प्रस्तावित है जबकि मुख्य परीक्षा सात जुलाई से रखी गई है। पीसीएस 2023 के 254 पदों का अंतिम परिणाम नौ महीने में घोषित होने जा रहा है। 

लोक सेवा आयोग परीक्षाओं की संभावित तिथियां
समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी आदि (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 11 फरवरी

सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा 2024 17 मार्च

स्टाफ नर्स (यूनानी/आयुर्वेदिक) (पुरुष/महिला) प्रारंभिक परीक्षा 2023 22 मार्च

सहायक नगर नियोजक प्रारंभिक परीक्षा 2023 07 अप्रैल

अपर निजी सचिव परीक्षा 2023 (शॉर्टहैंड/टाइपिंग) 09 अप्रैल से

स्टाफ नर्स एलोपैथी (पुरुष/महिला) मुख्य परीक्षा 2023 24 अप्रैल

स्टाफ नर्स (यूनानी/आयुर्वेदिक) (पुरुष/महिला) मुख्य परीक्षा 2023 09 जून

सहायक नगर नियोजक मुख्य परीक्षा 2023 19 जून से

सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) मुख्य परीक्षा 2024 07 जुलाई से
समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी आदि (मुख्य) परीक्षा 2023 28 जुलाई से

उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा (अध्ययन) सेवा परीक्षा 2021 (अवशेष विषय) 18 अगस्त

उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा (अध्ययन/प्रशिक्षण) सेवा परीक्षा 2023 25 अगस्त

चिकित्साधिकारी यूनानी (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2023 15 सितंबर

चिकित्साधिकारी होम्योपैथिक तथा आवासीय चिकित्साधिकारी (स्क्रीनिंग)

परीक्षा 2023 और चिकित्साधिकारी होम्योपैथिक (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2023 20 अक्टूबर

वैज्ञानिक अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2023 17 नवंबर

प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 2024 का परीक्षा कैलेंडर शुक्रवार को जारी कर दिया। प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) 2024 की प्रारंभिक परीक्षा 17 मार्च को प्रस्तावित है जबकि मुख्य परीक्षा सात जुलाई से रखी गई है। पीसीएस 2023 के 254 पदों का अंतिम परिणाम नौ महीने में घोषित होने जा रहा है। पीसीएस 2024 का अंतिम परिणाम भी इसी साल नवंबर-दिसंबर में घोषित होने की पूरी उम्मीद है।

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी (सहायक अध्यापक) और प्रवक्ता भर्ती की आस लगाए अभ्यर्थियों को नए कैलेंडर से निराशा हाथ लगी है। इस भर्ती की परीक्षा तिथि का जिक्र कैलेंडर में नहीं है। हालांकि आयोग के सचिव अशोक कुमार ने साफ किया है कि कुछ पदों जैसे प्रवक्ता व एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती, खंड शिक्षा अधिकारी आदि पर शासन स्तर से समकक्षता के निर्धारण के बाद ये परीक्षाएं आरक्षित तिथियों में समायोजित की जाएंगी।

चिकित्साधिकारी यूनानी (स्क्रीनिंग) 2023, होम्योपैथिक तथा आवासीय परीक्षा, चिकित्साधिकारी होम्योपैथिक (स्क्रीनिंग) 2023 और वैज्ञानिक अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2023 को कैलेंडर में जगह तो दी गई है लेकिन इन भर्तियों के साथ ही कुछ अन्य पदों की परीक्षा को शासन की मंजूरी के बाद आयोजित की जाएंगी।