छह जनवरी को मंजिल पर होगा आदित्य एल- 1

छह जनवरी को मंजिल पर होगा आदित्य एल- 1

नई दिल्ली, देश का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल-1 जनवरी में अपने गंतव्य तक पहुंच जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि आदित्य एल-1 लैंग्रेज प्वाइंट पर छह जनवरी को पहुंचेगा।

अहमदाबाद में चल रहे भारतीय विज्ञान सम्मेलन में यह जानकारी साझा करते हुए इसरो प्रमुख ने कहा कि लैंग्रेज प्वाइंट पर यान के पहुंचने की सटीक जानकारी सही समय पर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यान जब प्वाइंट पर पहुंचेगा तो उसे आगे जाने से रोकने के लिए इंजर को फायर किया जाएगा। वहां पहुंचने के बाद यान लैंग्रेज प्वाइंट के आसपास घूमता रहेगा। 

आदित्य एल-1 पांच साल तक सूर्य की जानकारी साझा करेगा। मालूम हो कि इसरो ने दो सितंबर को श्रीहरिकोट के सतीश धवन स्पेस सेंटर से आदित्य एल-1 को छोड़ा गया था। लैंग्रेज प्वाइंट तक पहुंचने के लिए यान को पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर की दूरी तय करनी है। यह खबर आप बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट इन पर पढ़ रहे हैं। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि यान पांच साल में जो डाटा एकत्र करेगा वो देश और पूरी दुनिया के अहम होगा। आंकड़ों की मदद से सूर्य की हर गतिविधि और जीवन पर प्रभाव को जानने का मौका मिलेगा।