बाल विज्ञान प्रश्नोत्तरी: कक्षा- 6, 7, 8

विज्ञान प्रश्नोत्तरी कक्षा- 6, 7, 8

प्र०- 1. संवेदी अंग कितने होते हैं?

5 होते हैं.

प्र०- 2. संवेदी अंगों के नाम बताइए।

1. आँख 2. नाक 3. जीभ 4. त्वचा 5. कान

प्र०- 3. शरीर में रक्त की कमी से होने वाले रोग का नाम बताओ। 

एनीमिया.

प्र०- 4. सूर्य की किरणों से प्राप्त होने वाले विटामिन का नाम बताइए। 

विटामिन डी.

प्र०- 5. गाजर में कौन सा विटामिन पाया जाता है। 

विटामिन ए

प्र०- 6. रुधिर का थक्का जमने में कौन सा विटामिन सहायक है। 

विटामिन के

प्र०- 7. विटामिन सी का सबसे अच्छा श्रोत क्या हैं? 

आँवला

प्र०- 8. विटामिन ए की कमी से होने वाले रोग का नाम बताओ। 

रतौंदी

प्र०- 9. स्कर्वी नामक रोग किस विटामिन की कमी से होता है? 

विटामिन सी.

प्र०- 10. विटामिन डी की कमी से शरीर में कौन सा रोग हो जाता है? 

रिकेट्स.

प्र०- 11. विटामिन बी की कमी से होने वाले रोग का नाम बताओ। 

बेरी-बेरी

प्र०- 12. जल में घुलनशील विटामिन के नाम बताइए। 

विटामिन बी तथा सी.

प्र०- 13. सबसे अधिक प्रोटीन किसमें पाया जाता हैं? 

दालों में।

प्र०- 14. शरीर में प्रोटीन की कमी से होने वाले रोग का नाम बताइए। 

क्वाशरकोर.

प्र०- 15. मेरेस्मस रोग शरीर में किस पोषक तत्व की कमी से होता है? 

प्रोटीन एवं कैलोरी.

प्र०- 16. खाने में कौन सा नमक प्रयोग करना चाहिए? 

आयोडीन युक्त नमक.

प्र०- 17. शरीर में आयोडीन की कमी से कौन सा रोग हो जाता हैं? 

घेघा

प्र०- 18. पागल कुत्ते के काटने से शरीर में कौन सा रोग हो जाता है? 

रेबीज

प्र०- 19. मलेरिया किस जीव द्वारा फैलता है? 

मादा एनाफिलीज मच्छर द्वारा

प्र०- 20. घरेलू मक्खी द्वारा शरीर में होने वाले रोग का नाम बताइए? 

हैजा

प्र०- 21. पेचिश रोग किस परजीवी के द्वारा फैलता है? 

एन्ट अमीबा हिस्टोलिटिका द्वारा

प्र०- 22. हैजा एवं पेचिश के रोगी को क्या देना चाहिए? 

ओ. आर. एस. का घोल

प्र०- 23. जीवधारियों की सबसे छोटी इकाई कौन सी है? 

कोशिका

प्र०- 24. कोशिका की खोज सर्वप्रथम किसने की थी? 

राबर्ट हुक ने

प्र०- 25. मनुष्य के शरीर में कुल कितनी हड्डियाँ है? 

206

प्र०- 26. शिशुओं में कितनी हड्डियाँ होतीं हैं? 

300

प्र०- 27. वयस्क मेरुदण्ड कितनी हड्डियों से बना होता है? 

33

प्र०- 28. मनुष्य की खोपड़ी में कुल कितनी हड्डियाँ होती हैं? 

28

प्र०- 29. मनुष्य के शरीर की सबसे बड़ी हड्डी का नाम बताओ? 

फीमर

प्र०- 30. कोहनी और घुटनों में कौन सी संधि पायी जाती है? 

कब्जा संधि

प्र०- 31. मनुष्य श्वशन के दौरान कौन सी गैस का उपयोग करते हैं? 

ऑक्सीजन गैस का

प्र०- 32. श्वशन क्रिया के दौरान मनुष्य कौन सी गैस छोड़ते हैं? 

कार्बन डाई ऑक्साइड

प्र०- 33. एक वयस्क मनुष्य में कुल कितने दाँत होते हैं? 

32

प्र०- 34. कौन सा अंग सोचने का कार्य करता है? 

मस्तिष्क 

प्र०- 35. एक वयस्क मनुष्य की छोटी आँत की लम्बाई कितनी होती है? 

6-7 मीटर

प्र०- 36. शरीर का तापमान किस यन्त्र से मापते हैं? 

थर्मामीटर द्वारा

प्र०- 37. स्वस्थ मनुष्य का तापमान डिग्री सेल्सियस में कितना होता है? 

37°C

प्र०- 38. एक स्वस्थ मनुष्य का तापमान डिग्री फॉरेनहाइट में कितना होता है? 

98.6°F

प्र०- 39. रक्त में ऑक्सीजन के परिवहन के लिए पाये जाने वाले तत्व का नाम बताओ। 

हीमोग्लोबिन

प्र०- 40. हीमोग्लोबिन रक्त की किन कणिकाओं में पाया जाता है? 

लाल रक्त कणिकाएं

प्र०- 41. मरे हुए जीवों के शरीर का विघटन करने वाले जीवों को क्या कहते हैं? 

उपघटनकर्ता

प्र०- 42. मनुष्य का दिल एक मिनट में कितनी बार धड़कता है? 

72 बार

प्र०- 43. मनुष्य के शरीर में कितने प्रतिशत जल होता है? 

60 से 70 %

प्र०- 44. जल तथा स्थल दोनों पर रहने वाले जन्तुओं को क्या कहते हैं? 

उभयचर

प्र०- 45. किसी उभयचर प्राणी का नाम बताइए। 

मेंढक

प्र०- 46. किस जानवर को रेगिस्तान का जहाज कहा जाता है। 

ऊँट

प्र०- 47. समुद्र में पाये जाने वाले सबसे बड़े जीव का नाम बताओ। 

ब्लू व्हेल

प्र०- 48. सूक्ष्मदर्शी जीवो को देखने के लिए किस यंत्र का उपयोग किया जाता है। 

सूक्ष्मदर्शी

प्र०- 49. मांसपेशियों द्वारा लगाये गये बल को क्या कहते हैं? 

पेशीय बल

प्र०- 50. शरीर में प्रोटीन के अनुपयोगी पदार्थ किस रूप में निकलते हैं। 

यूरिया के

प्र०- 51. पेड़-पौधों में श्वसन हेतु मुख्यतः पत्तियों की निचली सतह पर छोटे-छोटे छिद्र पाये जाते हैं उन्हें क्या कहते हैं? 

पर्णरन्ध्र (स्टोमेटा)।

प्र०- 52. बीज के किस भाग से जड़ बनती है? 

मूलांकुर से

प्र०- 53. वनस्पति विज्ञान के जनक कौन हैं? 

थियोफ्रेस्टस

प्र०- 54. किसी मरुस्थलीय पौधे का नाम बताइए। 

नागफनी

प्र०- 55. प्राकृतिक जल का सबसे बड़ा स्रोत क्या है? 

समुद्र

प्र०- 56. ओजोन परत में छिद्र किस कारण हुआ है? 

क्लोरोफ्लोरोकार्बन

प्र०- 57. मलेरिया की दवाई किस पौधे से बनाई जाती है? 

सिनकोना से (सिनकोना की छाल से)

प्र०- 58. रेशम कीट पालन को क्या कहते हैं? 

सेरीकल्चर

प्र०- 59. रेशम के कीट को किस पेड़ पर पाला जाता है? 

शहतूत के

प्र०- 60. पेनिसिलिन किससे प्राप्त होती है? 

फफूंद से

प्र०- 61. खाने के पदार्थ को सड़ने से बचाने के लिए जो पदार्थ उपयोगी होते हैं, उन्हें क्या कहते हैं? 

परिरक्षक

प्र०- 62. सूक्ष्म जीवों से लगातार परिवर्तन द्वारा जटिल जीवों के विकास की क्रिया क्या कहलाती है? 

जैवविकास

प्र०- 63. पत्तियों में भोजन किस रूप में जमा होता है? 

स्टार्च के

प्र०- 64. अपना भोजन स्वयं बनाने वाले जीव हरे पौधे क्या कहलाते हैं? 

स्वपोषी

प्र०- 65. दूसरे जीवों के शरीर के बाहर या भीतर रहकर भोजन प्राप्त करने वाले जीव क्या कहलाते हैं? 

परजीवी

प्र०- 66. पौधों में पानी ले जाने वाली नालियाँ क्या कहलाती हैं? 

जाइलम

प्र०- 67. पौधों में पत्तियों से भोजन को दूसरे भागों में ले जाने वाली नालियाँ क्या कहलाती हैं? 

फ्लोएम

प्र०- 68. किसी एक परजीवी पौधे का नाम बताओ। 

अमरबेल

प्र०- 69. पुष्प का नर भाग क्या कहलाता है? 

पुंकेसर

प्र०- 70. पुष्प के मादा भाग को क्या कहते हैं? 

जायांग

प्र०- 71. श्वसन के दौरान मनुष्य कौन सी गैस का उपयोग करते हैं? 

ऑक्सीजन गैस का

प्र०- 72. श्वसन के दौरान मनुष्य कौन सी गैस छोड़ते हैं? 

कार्बन डाइ ऑक्साइड

प्र०- 73. पोषण, श्वसन, उत्सर्जन, परिसंचरण, परिवहन क्या है? 

जीवन की प्रक्रियाएं (जैविक क्रियाएं)

प्र०- 74. जैव विकास के कितने सिद्धांत होते हैं? 

दो

प्र०- 75. जैव विकास के सिद्धांतों के नाम बताओ।

लैमार्कवाद तथा डार्विनवाद (स्वत: जननवाद, जीवोत्पत्तिवाद)

प्र०- 76. प्राकृतिक चयनवाद किसे कहा जाता है? 

डार्विनवाद को

प्र०- 77. मिट्टी कितने प्रकार की होती है? 

तीन प्रकार की

प्र०- 78. नाम बताओ। 

1. बलुई मिट्टी 2. दोमट मिट्टी 3. चिकनी मिट्टी

प्र०- 79. पृथ्वी सूर्य का एक पूरा चक्कर कितने दिनों में लगा लेती है? 

365 दिन व 6 घंटे में

प्र०- 80. पृथ्वी अपनी धुरी पर किस दिशा की ओर घूमती है? 

पश्चिम से पूर्व की ओर

प्र०- 81. पृथ्वी अपनी धुरी पर कितने समय में एक पूरा चक्कर लगा लेती है? 

24 घंटे में

प्र०- 82. सौरमंडल का नौवां ग्रह किसे माना जाता है? 

यम को

प्र०- 83. यम ग्रह को अब किस नाम से जाना जाता है? 

बौना ग्रह

प्र०- 84. पृथ्वी के उपग्रह का नाम बताओ? 

चंद्रमा

प्र०- 85. सौर परिवार का सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है? 

बृहस्पति

प्र०- 86. सूर्य के सबसे निकट कौन सा ग्रह है? 

बुध

प्र०- 87. किस ग्रह के चारों ओर वाले पाये जाते हैं? 

शनि के

प्र०- 88. पत्तियों का रंग हरा क्यों होता है? 

क्लोरोफिल के कारण

प्र०- 89. रात को पेड़ के नीचे क्यों नहीं सोना चाहिए? 

क्योंकि पेड़ रात में कार्बन डाइ ऑक्साइड गैस छोड़ते हैं।

प्र०- 90. पौधे श्वसन क्रिया में कौन सी गैस लेते हैं? 

ऑक्सीजन गैस

प्र०- 91. पौधे अपना भोजन कैसे बनाते हैं? 

पौधे अपना भोजन सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में पानी तथा कार्बन डाइऑक्साइड की सहायता से बनाते हैं।

प्र०- 92. पेड़ पौधों के द्वारा भोजन बनाने की क्रिया को क्या कहते हैं?  

प्रकाश संश्लेषण

प्र०- 93. पौधे प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में कौन सी गैस बाहर निकलते हैं? 

ऑक्सीजन

प्र०- 94. कौन सा पुष्प सूर्य के साथ अपनी दिशा बदलता है? 

सूरजमुखी का पुष्प

प्र०- 95. बीज के बाहरी आवरण को क्या कहते हैं? 

बीजचोल

प्र०- 96. वर्ष तथा बहता पानी से होने वाले मृदा अपरदन को रोकने में कौन सहायक है? 

घास, झाड़ी तथा पेड़ पौधे

प्र०- 97. पहाड़ों पर मिट्टी का अपरदन रोकने के लिए क्या करते हैं? 

सीढ़ीदार खेत बनाते हैं।

प्र०- 98. वातावरण में कौन सी गैस सबसे अधिक मात्रा में पायी जाती है? 

नाइट्रोजन 78%

प्र०- 99. वातावरण में ऑक्सीजन गैस कितने प्रतिशत होती है? 

21 प्रतिशत

प्र०- 100. किसी कीटभक्षी पौधे का नाम बताइए। 

वीनस फ्लाई ट्रेप

प्र०- 101. चार पदार्थों के नाम बताइए जो जल में विलेय है? 

चीनी, नमक, फिटकरी और तूतिया

प्र०- 102. पदार्थ को जलाने में कौन सी गैस सहायक होती  है? 

ऑक्सीजन

प्र०- 103. प्रोटॉन की खोज किसने की थी? 

रदरफोर्ड ने

प्र०- 104. इलेक्ट्रॉन की खोज किसने की थी? 

जे.जे. टॉमसन

 प्र०- 105. न्यूट्रॉन की खोज किसने की थी? 

जेम्स चैडविक

प्र०- 106. ठोस पदार्थ को गर्म करने पर बिना द्रवित हुए सीधे वाष्प में बदलने की प्रक्रिया क्या कहलाती है? 

उध्र्वपातन

प्र०- 107. वायु क्या है? 

एक समांगी मिश्रण

प्र०- 108. श्वसन और दहन के लिए क्या आवश्यक है?  

ऑक्सीजन

प्र०- 109. सोडियम का प्रतीक क्या है? 

Na

प्र०- 110. सल्फ्यूरिक अम्ल का रासायनिक सूत्र क्या होता है? 

H2SO4

प्र०- 111. पदार्थ की कितनी अवस्थाएं होती हैं? 

तीन

प्र० 112. नाम बताइए। 

ठोस द्रव एवं गैस

प्र०- 113. बर्फ का तापमान कितना होता है?

0°C

प्र०-114. अग्निशमन यंत्र से कौन सी गैस निकलती है?  

कार्बन डाइऑक्साइड

प्र०- 115. शुष्क बर्फ किस गैस को कहा जाता है? 

कार्बन डाइ ऑक्साइड

प्र०- 116. आवेश कितने प्रकार के होते हैं? 

दो प्रकार के 

प्र०- 117. नाम बताइए। 

धन आवेश तथा ऋण आवेश

प्र०- 118. दूध को किस विधि द्वारा संरक्षित किया जाता है? 

पाश्चरीकरण द्वारा

प्र०- 119. बिजली के बल्ब में कौन सी गैस भरते हैं? 

आर्गन 

प्र०- 120. एक ही प्रकार के परमाणुओं से बने पदार्थ क्या कहलाते हैं? 

तत्व

प्र०- 121. कार्बन क्या है? 

तत्व

प्र०- 122. कार्बन का प्रतीक क्या है?

C

प्र०- 123. कार्बन लैटिन के किस शब्द से बना है? 

कार्बो

प्र०- 124. कार्बो का अर्थ क्या है? 

कॉल या कोयला

प्र०- 125. तत्व के विभिन्न रूप जिनके रासायनिक गुण समान तथा भौतिक गुण भिन्न हों क्या कहलाते हैं?

अपरूपक

प्र०- 126. कार्बन के अपरूपक बताइए। 

हीरा, ग्रेफाइट फ्लोरिन्स आदि।

प्र०- 127. जंतु हड्डियों से बनने वाला चारकोल क्या कहलाता है? 

जंतु चारकोल

प्र०- 128. चीनी का रासायनिक सूत्र बताइए। 

C12H22O11

प्र०- 129. चीनी की गंधक के अम्ल से क्रिया करने पर क्या बनता है? 

शुगर चारकोल

प्र०- 130. ग्रेफाइट ग्रीक भाषा के किस शब्द से बना है? 

ग्रेफो

प्र०- 131. ग्रेफो का अर्थ क्या होता है? 

लिखना

प्र०- 132. पेंसिल (लिखने वाली) की लेड किसकी बनी होती है? 

ग्रेफाइट की

प्र०- 133. संसार का सबसे कठोरतम पदार्थ कौन सा है?

हीरा

प्र०- 134. कार्बन और हाइड्रोजन से मुख्य रूप से बनने वाले योग क्या कहलाते हैं? 

हाइड्रोकार्बन

प्र०- 135. सबसे सरल हाइड्रोकार्बन का नाम बताइए। 

मेथेन

प्र०- 136. मेथेन का अणु सूत्र क्या होता है? 

CH4

प्र०- 137. दलदल अर्थात मार्श में पैदा होने वाली मार्श गैस क्या है? 

मेथेन

प्र०- 138. प्रयोगशाला में बने सबसे पहला कार्बनिक यौगिक का नाम बताइए। 

यूरिया

प्र०- 139. यूरिया का अणुसूत्र क्या होता है? 

NH2-CO-NH2

प्र०- 140. कोयला, पेट्रोल और डीजल कैसा ईंधन हैं? 

जीवाश्म ईंधन

प्र०- 141. द्रव सोना किसे कहा जाता है? 

पेट्रोलियम को

प्र०- 142. किसी पदार्थ को जलाने के लिए कौन सी गैस आवश्यक है? 

ऑक्सीजन

प्र०- 143. जिस ताप पर कोई पदार्थ जलता है वह क्या कहलाता है? 

ज्वलन ताप

प्र०- 144. ऊर्जा का सबसे प्रथम स्रोत क्या है? 

सूर्य

प्र०- 145.ऊर्जा के समय के साथ समाप्त होने वाले स्रोत क्या कहलाते हैं? 

सीमित स्त्रोत

प्र०- 146. ऊर्जा के कभी न समाप्त होने वाले स्रोत क्या कहलाते हैं? 

असीमित स्त्रोत

प्र०- 147. ऊर्जा के सीमित स्रोत कौन से हैं? 

जीवाश्म स्त्रोत

प्र०- 148. बायोगैस सौर ऊर्जा जल एवं वायु ऊर्जा के कैसे स्रोत है?  

असीमित स्त्रोत

प्र०- 149. यूरेनियम,थोरियम किस प्रकार के ईंधन है? 

नाभिकीय ऊर्जा

प्र०- 150. भारी नाभिक के हल्के नाभिक में टूटने पर कौन सी ऊर्जा प्राप्त होती है? 

नाभिकीय ऊर्जा

प्र०- 151. ऊर्जा किसे कहते हैं? स्पष्ट करो। 

कार्य करने की क्षमता को ऊर्जा कहते हैं।

प्र०- 152. चांद और तारे दिन में क्यों नहीं दिखाई देते हैं?

सूर्य के प्रकाश के कारण चांद और तारे दिन में दिखाई नहीं देते हैं।

प्र०- 153. पृथ्वी द्वारा लगने वाले आकर्षण बल को क्या कहते हैं? 

गुरुत्वाकर्षण बल

प्र०- 154. सीoएफoएल का अर्थ क्या है? 

कॉम्पैक्ट फ्लोरोसेंट लैम्प

प्र०- 155. उत्तोलक कितने प्रकार के होते हैं?

तीन

प्र०- 156. छाया की लंबाई सबसे कम कब होती है? 

दोपहर में

प्र०- 157.सूर्य ग्रहण कब होता है? 

अमावस्या को

प्र०- 158. लंबाई का मानक मात्रक क्या है? 

मीटर

प्र०- 159. द्रव्यमान का मानक मात्रक क्या है? 

किलोग्राम

प्र०- 160. समय का मानक मात्रक क्या है? 

सेकंड

प्र०- 161. चाल का मानक मात्रक क्या है? 

मीटर/सेकंड

प्र०- 162. ऊष्मा का मात्रक क्या होता है? 

कैलोरी

प्र०- 163. सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर किस विधि से आता है? 

विकिरण विधि

प्र०- 164.चंद्र ग्रहण किस दिन होता है? 

पूर्णिमा को

प्र०- 165.बल का सूत्र क्या होता है?

F= ma

F= Force (बल ) m=mass (द्रव्यमान), a=acceleration ( त्वरण)

प्र०- 166. बाल का मात्रक क्या होता है? 

न्यूटन

प्र०- 167. इकाई क्षेत्रफल पर लगने वाला बल क्या कहलाता है? 

दाब

प्र०- 168. प्रकाश किरणे एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाने पर टेढ़ी क्यों हो जाती हैं? 

प्रकाश के अपवर्तन के कारण

प्र- 169. पानी में पेंसिल टेढ़ी क्यों दिखाई देती है? 

प्रकाश के अपवर्तन के कारण

प्र०- 170. तारे टिमटिमाते हुए क्यों दिखाई देते हैं? 

प्रकाश के अपवर्तन के कारण

प्र०- 171.लेंस कितने प्रकार के होते हैं?

दो प्रकार के

प्र०- 172. नाम बताइए। 

1. उत्तल लेंस, 2. अवतल लेंस

प्र०- 173. सूक्ष्मदर्शी व दूरदर्शी में कौन सा लेंस लगता है? उत्तल लेंस

प्र०- 174. स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी क्या है? 

25 सेंटीमीटर

प्र०- 175. 25 सेमीo के भीतर या बाहर की वस्तु का स्पष्ट न दिखाई देना क्या कहलाता है? 

दृष्टि दोष

प्र०- 176. यदि 25 सेमीo से दूर की वस्तु न दिखाई दे तो वह कौन सा दोष कहलाता है? 

निकट दृष्टि दोष

प्र०- 177. यदि 25 सेंमीo के भीतर की वस्तु न दिखाई दे तो उसे कौन सा दोष कहते हैं? 

दूर दृष्टि दोष

प्र०- 178. निकट दृष्टि दोष के लिए किस लेंस का चश्मा पहना जाता है? 

अवतल लेंस

प्र०- 179. दूर दृष्टि दोष के लिए किस लेंस का चश्मा पहना जाता है? 

उत्तल लेंस

प्र०- 180. प्रकाश किरण का सात रंगों में बँटना क्या कहलाता है? 

वर्ण विक्षेपण

प्र०- 181. सात रंगों को किस नाम से जाना जाता है?

VIBGYOR (Violet, Indigo, Blue, Green, Yellow, Orange, Red)

प्र०- 182. लोहे को अपनी और खींचने वाले पदार्थ क्या कहलाते हैं?

चुम्बक

प्र०- 183. चुम्बक के कितने ध्रुव होते हैं? 

दो (उत्तर और दक्षिण)

प्र०- 184. नाम बताइए।

1. उत्तरी ध्रुव 2. दक्षिणी ध्रुव

प्र०- 185. आवेश प्रवाह की दर को क्या कहते हैं? 

विद्युत धारा

प्र०- 186. विद्युत धारा का मात्रक क्या होता है? 

एम्पीयर

👉 Download Pdf File