जन्मदर बढ़ी फिर भी यूपी बोर्ड में घट गए 30 हजार छात्र-छात्राएं
इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे 63 हजार विद्यार्थी, हर वर्ष बढ़ जाती है ढाई फीसीदी आबादी
एटा, जनपद में हर वर्ष जन्मदर बढ़ रही है। इसके इतर पिछले दस वर्षों में छात्र संख्या कम होती जा रही है। वर्ष 2013 से लेकर इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्रों की संख्या पर नजर डालें तो करीब 30 हजार छात्र इस बार कम बैठेंगे। शिक्षा के प्रति जागरुग करने के लिए लगातार सरकारें प्रयास कर रही है।
यूपी बोर्ड परीक्षा में छात्र-छात्राओं की संख्या में लगतार कमी आ रही है। वर्ष 2013 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में करीब 93 हजार विद्यार्थी बैठे थे। वर्ष 2023 की होने जा रही परीक्षा में छात्र संख्या 63हजार की छात्र संख्या रह गई। जिला सांखिकी विभाग के आंकड़ों को देखें तो हर वर्ष करीब ढाई फीसदी आबादी जनपद में बढ़ जाती है।
छात्र सख्यां में लगातार कमी आ रही है। ऐसा भी नहीं है कि लोगों को रुझाने दूसरे बोर्डों की ओर हो गया। वहां पर भी छात्र संख्या में कोई अधिक परिवर्तन नहीं हो रहा है। यह बढ़ रही छात्र संख्या कहां जा रही है।
इस बार बढ़ गई छात्र संख्या
यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा छात्र संख्या बढ़ गई। पिछली वर्ष छात्र संख्या हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 55,399 हजार थी। इस वर्ष होने जा रहे बोर्ड परीक्षा में छात्र संख्या 63020 हो गई है। 7600 विद्यार्थी अधिक बैठेंगे। यह खबर आप बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट इन पर पढ़ रहे हैं। वर्ष 2013 की परीक्षा के लिए 201 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस वर्ष की परीक्षा के लिए 101 केंद्र बनाए गए है। पिछले वर्ष 95 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई थी।
हाईस्कूल
वर्ष छात्र छात्राएं कुल
2013 35928 18032 53960
2014 35471 18154 53625
2015 28650 16097 44747
2016 31047 16696 47743
2017 24160 15100 39260
2018 30987 16596 47543
2019 20987 13068 34055
2020 19613 12842 32455
2021 19593 12508 32101
2022 18447 12203 30650
2023 --------- --------- 34235
इंटर मीडिएट
10th+12th
वर्ष छात्र छात्राएं कुल कुल योग
2013 26950 12076 39026 92986
2014 27824 14485 42309 95934
2015 24466 12886 37352 82099
2016 25527 14187 39714 87457
2017 18234 11542 29776 69036
2018 2550 14137 16687 64230
2019 14011 9089 23100 57155
2020 17667 10986 28653 61108
2021 16002 9714 25716 57817
2022 14937 9812 24749 55399
2023 --------- --------- 28695 62930