69000 सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाले के मुद्दे पर बनाई रणनीति
प्रयागराज | पिछड़ा दलित मोर्चा की ओर से आजाद पार्क में शुक्रवार को बैठक करके अभ्यर्थियों ने 69000 सहायक शिक्षक भर्ती में 19000 सीटों पर हुए आरक्षण घोटाले के मुद्दे पर रणनीति तैयार की। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कश्यप एवं प्रदेश संरक्षक भास्कर सिंह ने कहा कि 69000 सहायक शिक्षक भर्ती में 19000 सीटों पर आरक्षण का घोटाला हुआ है। इस बात के उनके पास पुख्ता सबूत हैं।