इस राज्य में सत्र 2023-24 के लिए दशहरा, दीपावली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, देखें सूची
दशहरा, दीपावली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश : लोकशिक्षण संचालनालय ने सत्र 2023-24 के लिए दशहरा, दिवाली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। इस प्रस्ताव को शासन स्तर से हरी झंडी मिलने की पूरी उम्मीद भी है। लोकशिक्षण संचालनालय द्वारा तैयार किये गये प्रस्ताव में कुल 64 दिन के अवकाश का प्रावधान किया गया है।
स्कूल शिक्षा विभाग में स्कूलों के लिए छुट्टी की घोषणा की जाती है। इसी क्रम में डीपीआई से दशहरा ,दिवाली,शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश की सूचि तैयार कर शासन को भेजा गया है।
सामान्य और ऐच्छिक अवकाश की सूची
शिक्षा सत्र 2023-24 में कर्मचारियों के लिए सामान्य और ऐच्छिक अवकाश की भी घोषणा की जा चुकी है। इसके साथ ही स्थानीय अवकाश भी जिला कलेक्टरों द्वारा अपने जिले के लिए घोषित किया गया है। इन सभी छुट्टियों की जानकारी नीचे दिए गए लिंक में जाकर देख सकते है।
ऊपर दिए गए लिंक में क्लिक करके आप सत्र 2023-24 में मिलने वाले सभी प्रकार के अवकाश की जानकारी प्राप्त कर सकते है। जिसमे सामान्य अवकाश ,ऐच्छिक अवकाश और स्थानीय अवकाश शामिल है।
दशहरा, दीपावली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश लिस्ट
सत्र 2023-24 के लिए लोकशिक्षण संचालनालय द्वारा प्रस्तावित दशहरा ,दीपावली ,शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश की पूरी जानकारी यहाँ पर बताया गया है। जिसमे दशहरा के लिए 6 दिन, दीपावली के लिए 6 दिन, शीतकालीन के लिए 6 दिन और ग्रीष्मकालीन के लिए 46 दिन का अवकाश प्रस्तावित है।
अवकाश की पूरी जानकारी तिथिवार आप नीचे दिए गए सरणी के माध्यम से देख सकते है। साथ ही नीचे लिंक से लेकशिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश को डाउनलोड भी कर सकते है।
क्रमांक | त्यौहार /अवसर | अवकाश तिथि | अवकाश अवधि |
1 | दशहरा | 23.10.23 से 28.10.23 तक | कुल 6 दिन |
2 | दीपावली | 11.11.23 से 16.11 23 तक | कुल 6 दिन |
3 | शीतकालीन | 25.12.23 से 30.12.23 तक | कुल 6 दिन |
4 | ग्रीष्मकालीन | 01.05.23 से 15.06.24 तक | कुल 46 दिन |
योग | कुल 64 दिन |
दशहरा की छुट्टी 23 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक है जो सोमवार से शनिवार तक है। इससे पहले और बाद में रविवार पड़ रहा है। इस प्रकार कुल 8 दिन का अवकाश दशहरा में मिलेगा। यह खबर आप बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट इन पर पढ़ रहे हैं। इसी प्रकार शीतकालीन अवकाश 25 से 30 अक्टूबर तक है जिसके पहले और बाद में रविवार होने के कारण कुल 8 दिन का अवकाश शीतकालीन में मिल जायेगा।
DPI का आदेश - देखें
सत्र 2023-24 के लिए घोषित दशहरा, दीपावली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश का आदेश/प्रस्ताव लोकशिक्षण संचालनालय द्वारा जारी किया गया है। आदेश को आप नीचे देख सकते है।
आज के लेख में सत्र 2023-24 के लिए दशहरा, दीपावली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश अवकाश की जानकारी दिया गया है। उम्मीद है ये जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी। इस जानकारी को अन्य लोगों में भी जरूर शेयर करें। धन्यवाद