Weather in UP : 04 मई तक गरजे-बरसेंगे बादल, 30 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

04 मई तक गरजे-बरसेंगे बादल, 30 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश, आंधी का दौर शुरू हो चुका है। हरदोई, कानपुर, लखीमपुर खीरी, झांसी, शाहजहांपुर, आगरा, अलीगढ़ समेत कई इलाकों में शुक्रवार को बारिश हुई। कुछ स्थानों पर आंधी भी आई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, चार मई तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।

30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। इस स्थिति को लेकर प्रदेश के करीब 30 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।