बीएसए हर माह करेंगे 20 स्कूलों का निरीक्षण

 बीएसए हर माह करेंगे 20 स्कूलों का निरीक्षण

कासगंज। जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी को अब हर माह 40 और खंड शिक्षा अधिकारियों को 40 विद्यालयों का निरीक्षण करना होगा। इसके साथ ही जिला टास्क फोर्स एवं विकास खंड टास्क फोर्स, जिला समन्वयक, राज्य संदर्भ समूह (एसआरजी), अकेदमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी), डायट मेंटर्स के लिए भी निरीक्षण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 31 मार्च तक विद्यालयों के विशेष निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं।

विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बनाए रखने के लिए बेसिक शिक्षा निदेशालय से प्रत्येक स्कूल का माह में एक बार निरीक्षण के नियम लागू हैं, लेकिन इन नियमों का पालन नहीं हो पाता। अधिकारी स्कूलों के निरीक्षण को जाते तो हैं, लेकिन निरीक्षण के समय मार्गों पर पड़ने वाले स्कूलों में ही अधिकारी पहुंचते हैं। दूर दराज के स्कूल निरीक्षण से वंचित रह जाते हैं। स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता बनाए रखने के लिए जिला टॉस्क फोर्स बनी हुई है। जिसमें 12 सदस्य हैं। इसके अलावा 7 ब्लॉक स्तरीय टॉस्क फोर्स बनी हुई है। जिसमें प्रत्येक में 8 सदस्य हैं। स्कूलों का निरीक्षण न हो पाने से शिक्षक मनमानी करते है। वे समय से स्कूल नहीं जाते। ऐसी स्थिति पर अंकुश लगाने के लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद ने अधिकारियों एवं टॉस्क फोर्स के सदस्यों के लिए स्कूलों का निरीक्षण करने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है।


टास्क फोर्स सहित अन्य के लिए लक्ष्य निर्धारित


जिला व ब्लॉक टॉस्क फोर्स प्रत्येक सदस्य    5 स्कूल

बेसिक शिक्षा अधिकारी.       20 स्कूल

खंड शिक्षा अधिकारी.           40 स्कूल

जिला समन्वयक.                 20 स्कूल

राज्य संदर्भदाता समूह.            20 स्कूल

अकेडमिक रिसोर्स पर्सन.            30 स्कूल

डायट मेंटर्स                       10 स्कूल


निदेशालय से स्कूलों के निरीक्षण का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसके संबंध में सभी को जानकारी दे दी गई है। विशेष निरीक्षण शुरू करने के भी निर्देश दिए गए है।

राजीव यादव, बीएसए