रंगों के जरिए बच्चों ने मोहा मन : नुमाइश में हुई बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता, ग्लोबर समिट और अमृत महोत्सव रही थीम

रंगों के जरिए बच्चों ने मोहा मन : नुमाइश में हुई बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता, ग्लोबर समिट और अमृत महोत्सव रही थीम

अलीगढ़ में नुमाइश के तहत बेसिक शिक्षा विभाग की चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने कागजों पर रंग बिरंगे चित्र उकेरे और सभी का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि के तौर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र ढ़ाका और उनकी पत्नी मंजू ढ़ाका मौजूद रही। उन्होंने प्रतियोगिता की शुरूआत कराई, जिसके बाद बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। जिले भर के विभिन्न स्कूलों के 50 विद्यार्थी इसमें शामिल हुए और तीन वर्ग में उनकी प्रतियोगिता हुई। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

रंगों के जरिए बच्चों ने मोहा मन:नुमाइश में हुई बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता, ग्लोबर समिट और अमृत महोत्सव रही थीम अलीगढ़ एक दिन पहले सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

अलीगढ़ में नुमाइश के तहत बेसिक शिक्षा विभाग की चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने कागजों पर रंग बिरंगे चित्र उकेरे और सभी का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि के तौर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र ढ़ाका और उनकी पत्नी मंजू ढ़ाका मौजूद रही। उन्होंने प्रतियोगिता की शुरूआत कराई, जिसके बाद बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। जिले भर के विभिन्न स्कूलों के 50 विद्यार्थी इसमें शामिल हुए और तीन वर्ग में उनकी प्रतियोगिता हुई। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

करंट मुद्दों पर परखा गया विद्यार्थियों का ज्ञान

प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थी शामिल हुए। कला प्रतियोगिता की थीम ग्लोबल इन्वेस्टर समिट और आजादी का अमृत महोत्सव रखी गई। जिससे कि विद्यार्थियों की कला प्रतिभा के साथ ही उनके सामान्य ज्ञान को भी परखा जा सके।

विद्यार्थियों ने दिए गए थीम पर एक से बढ़कर एक मनमोहक चित्र बनाए। जिसके बाद विजेता रहने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नीतिका, रिचा महेश्वरी, श्वेता शर्मा, सचिन शर्मा, रेनू अग्रवाल, भानु प्रताप सिंह, सुशील कुमार शर्मा, मनोज कौशिक समेत विभिन्न लोग मौजूद रहे।

यह रहे विभिन्न वर्गों के विजेता

प्रतियोगिता में तीन वर्ग बनाए गए थे। पहले वर्ग में कक्षा 1 से 5, दूसरे वर्ग में कक्षा 6 से 8 और तीसरे वर्ग में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल थे। पहले वर्ग में समृद्धि शर्मा प्रथम, हिमी गर्ग द्वितीय और आध्या अग्रवाल तीसरे स्थान पर रही।

दूसरे वर्ग में सौम्या अग्रवाल प्रथम, अविजय अस्थाना द्वितीय और आशीष तीसरे स्थान पर रहे। वहीं कक्षा 9 से 12वीं तक के वर्ग में जिगिसा वत्स प्रथम, अंशिका द्वितीय और तुषार तीसरे स्थान पर रहे। निर्णयक की भूमिका में महेश्वरी गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्य इंदु गौतम और डीएस इंटर कालेज की कला प्रवक्ता प्रताप सिंह ने निभाई।