एसएससी की सिपाही भर्ती में अब हुए 46435 पद
प्रयागराज, संवाददाता। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की सिपाही भर्ती में पदों की संख्या और बढ़ गई है। अब इस भर्ती में 46435 पद हो गए हैं। पिछले साल अक्तूबर में जब इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया था तो पदों की संख्या 24,369 थी। बाद पदों की संख्या बढ़ाकर 45,284 कर दी गई थी। अब इसमें 1151 पद और बढ़ गए हैं। स्पष्ट है कि नोटिफिकेशन से अब तक तीन महीने में पदों की संख्या लगभग दोगुने के करीब पहुंच गई है। यह पद लिखित परीक्षा के दौरान बढ़ाए गए हैं।
एसएससी ने सीएपीएफ जीडी भर्ती का विज्ञापन 27 अक्तूबर 2022 को जारी किया था। इसके लिए 30 नवंबर तक आनलाइन आवेदन लिए गए थे। 53,58,942 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें सबसे अधिक यूपी और बिहार (एसएससी मध्य क्षेत्र) के 18,28,611 अभ्यर्थी हैं। सिपाही पद के लिए परीक्षा एक जनवरी से