SSC JE Result 2022 : घोषित हुए एसएससी जूनियर इंजीनियर पेपर 1 के नतीजे, यहां देखें रोल नंबर, 20 हजार अभ्यर्थी सफल

SSC JE Result 2022 : घोषित हुए एसएससी जूनियर इंजीनियर पेपर 1 के नतीजे, यहां देखें रोल नंबर, 20 हजार अभ्यर्थी सफल

SSC JE Result 2022 : घोषित हुए एसएससी जूनियर इंजीनियर पेपर 1 के नतीजे, यहां देखें रोल नंबर, 20 हजार अभ्यर्थी सफल

◆ 👉🏻 एसएससी जेई पेपर 1 रिजल्ट 2022 - सिविल के लिए लिंक

◆👉🏻 एसएससी जेई पेपर 1 रिजल्ट 2022 - मेकेनिकल/इलेक्ट्रिकल के लिए लिंक

SSC JE Result 2022 एसएससी ने 14 से 16 नवंबर 2022 तक आयोजित जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2022 के पहले चरण पेपर 1 नतीजों की घोषणा बुधवार 18 जनवरी 2023 को करते हुए पेपर 2 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए 20 हजार से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी।

SSC JE Result 2022: एसएससी जेई रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जूनियर इंजीनियर (सिविल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एण्ड क्वांटिटी सर्वेईंग एण्ड कॉन्ट्रैक्ट्स) परीक्षा, 2022 के पहले चरण यानि पेपर 1 के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। यह खबर आप बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट इन पर पढ़ रहे हैं। आयोग द्वारा एसएससी जेई पेपर 1 रिजल्ट 2022 की घोषणा आज यानि बुधवार, 18 जनवरी 2023 को की गई। इसके साथ ही, एसएससी ने जूनियर इंजीनियर पेपर 1 में प्रदर्शन के आधार पर अगले चरण यानि पेपर 2 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर भी जारी कर दिए हैं।

SSC JE Result 2022: एसएससी जेई पेपर 1 में सफल उम्मीदवारों के ऐसे देखें रोल नंबर

ऐसे में जो उम्मीदवार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा 14 से 16 नवंबर 2022 तक आयोजित जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2022 के पेपर 1 में सम्मिलित हुए थे, वे अपना रोल नंबर पेपर 2 के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची में आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर देख सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर जेई के टैब पर क्लिक करना होगा। इसके बाद, आज की तारीख यानि 18 जनवरी 2023 के समक्ष दिए गए सिविल और मेकेनिकल/इलेक्ट्रिकल के लिंक में से सम्बन्धित के एसएससी जेई रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों के रोल नंबर पीडीएफ फॉर्मेट में ओपेन होंगे, जिसमें उम्मीदवार अपना रोल नंबर Ctrl+F करके सर्च कर सकते हैं।

SSC JE Result 2022: एसएससी जेई पेपर 1 में 20 हजार उम्मीदवार सफल

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी एसएससी जेई रिजल्ट 2022 नोटिस के अनुसार जूनियर इंजीनियर पेपर 1 सिविल इंजीनियरिंग में विभिन्न कटेगरी के कुल 15,605 उम्मीदवारों को पेपर 2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसी प्रकार, मेकेनिकल और इलेक्ट्रिकल में कुल 4,533 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चुना गया है।