अब नहीं झेली जा रही सर्दी! IMD ने बताया उत्तर भारत में कब से मिलेगी ठंड से राहत

अब नहीं झेली जा रही सर्दी! IMD ने बताया उत्तर भारत में कब से मिलेगी ठंड से राहत

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत में बफीर्ली हवाओं के चलते दिल्ली समेत गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई।

IMD Weather Update:- पूरा उत्तर भारत इन दिनों सर्दी में कांप रहा है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे उत्तर भारत के तमाम राज्य में कोहरे और ठंड का  जबरदस्त सितम जारी है। राजधानी दिल्ली में लगातार 4 दिनों से पारा 3 डिग्री तक लुढ़क रहा है। मौसम विभाग ने तो दिल्ली-NCR के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। इसी तरह यूपी, हरियाणा, पंजाब जैसे उत्तर भारत के सभी राज्यों में पारा 5 डिग्री के नीचे ही है। भयानक सर्दी और घने कोहरे के कारण रोज सैंकड़ों ट्रेनें भी रद्द करनी पड़ रही हैं। यह खबर आप बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट इन पर पढ़ रहे हैं। हालांकि सर्दी के इस सितम के बीच IMD के अनुसार, अगले 24 घंटों में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में कोहरा छाया रहेगा लेकिन ठंड और शीतलहर में कुछ राहत देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।