निजी स्कूलों ने नहीं माना डीएम का आदेश
फतेहपुर:- डीएम के आदेश निजी स्कूल संचालकों ने नहीं माना। शुक्रवार को शहर के कक्षा आठ तक के ज्यादातर स्कूल पूर्व निर्धारित समय पर खुले और बंद हुए सुबह सात बजे से ही बच्चे ठिठुरते हुए स्कूलों के लिए निकले और शाम तीन बजे के बाद पर लौटे। उधर बीएसए ने शनिवार को स्कूलों के सघन निरीक्षण के निर्देश दिए हैं।
शहर के अधिकांश निजी स्कूल नर्सरी से लेकर इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं संचालित करते हैं। शीतलहर और कोहरा के कारण डीएम के आदेश पर बीएसए संजय कुमार कुशवाहा ने सभी परिषदीप, सभी बोड़ों के प्राइवेट स्कूलों के कक्षा आठ तक के बच्चों के स्कूल जाने के समय में परिवर्तन किया है।
अब सभी स्कूलों में यह कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक ही चलेंगी। डीएम के इस आदेश को शहर के शायद ही किसी
निजी स्कूल ने माना हो। सभी स्कूल पूर्व के निर्धारित समय सुबह आठ बजे से शाम तीन बजे तक कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। बीएसए ने बताया कि शनिवार को सभी स्कूलों का सघन निरीक्षण कराया जाएगा। अगर किसी में डीएम के आदेश का उल्लंघन पाया गया तो कड़ी कार्रवाई होगी।