राजस्थान:- प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल प्रथम एवं लेवल द्वितीय) के पदों पर सीधी भर्ती- 2022 👇
Govt Teacher Jobs 2022 : राजस्थान में सरकारी अध्यापक बनने की चाह रखने वालों की बल्ले बल्ले है। राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने प्राइमरी और अपर प्राइमरी टीचर पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
Govt Teacher Jobs 2022 : सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक गुड न्यूज है। राजस्थान के प्राइमरी और अपर प्राइमरी (लेवल-1 और लेवल-2) स्कूलों में 48000 शिक्षकों की भर्ती निकली है. राजस्थान शिक्षक भर्ती 2022 का नोटिफकेशन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जारी कर किया है। (यह खबर आप बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट इन पर पढ़ रहे हैं।) शॉर्ट नोटिफकेशन के मुताबिक शिक्षकों की 22790 वैकेंसी नॉन टीएसपी एरिया और 6018 वैकेंसी टीएसपी एरिया के लिए है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की ओर से जारी शॉर्ट नोटिफिकेशन में कहा गया है, राजस्थान प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती 2022 के अंतर्गत गैर अनुसूचित क्षेत्र और अनुसूचित क्षेत्र में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक लेवल-1 और लेवल-2 के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।
राजस्थान में प्राइमरी और अपर प्राइमरी अध्यापकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 दिसंबर 2022 से 19 जनवरी 2023 को रात 12 बजे तक किए जा सकेंगे। इसके बाद अप्लीकेशन विंडो अपने आप बंद हो जाएगी। राजस्थान अध्यापक भर्ती 2022 की डिटेल विज्ञप्ति और पदों का विवरण विभागीय वेबसाइट https://rsmssb.rajasthan.gov.in/ पर आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले उपलब्ध करा दी जाएगी।
राजस्थान अध्यापक भर्ती 2022 में वैकेंसी डिटेल 
लेवल-1 (प्राइमरी स्कूल अध्यापक)
नॉन टीएसपी एरिया- 19192
टीएसपी एरिया- 1808
लेवल-2 (अपर प्राइमरी)
विषय नॉन टीएसपी एरिया	टीएसपी एरिया	कुल वैकेंसी
अंग्रेजी	7486	1296	8782
हिंदी	2577	599	3176
साइंस मैथ	6322	1113	7435
सामाजिक विज्ञान 4000	712	4712
संस्कृत	1332	476	1808
उर्दू	792	14	806
सिंधी	9		9
पंजाबी	272		272
कितनी मिलेगी सैलरी
राजस्थान में प्राइमरी और अपर प्राइमरी टीचर की पे स्केल 33,800/- 1,06,700/- रुपये है।
राजस्थान अध्यापक भर्ती 2022 के लिए योग्यता
लेवल-1 : उम्मीदवारों को डीएलएड/बीएलएड करने के साथ REET परीक्षा पास होना चाहिए।
लेवल-2 : बीएड/बीएलएड की डिग्री के साथ REET परीक्षा पास होना चाहिए।
राजस्थान अध्यापक भर्ती 2022 परीक्षा की तारीख
राजस्थान टीचर भर्ती परीक्षा 25 फरवरी 2023 से 28 फरवरी 2023 तक होगी। परीक्षा के संबंध में डिटेल जानकारी डिटेल नोटिफिकेशन आने के बाद मिलेगी।
देखें संक्षिप्त विज्ञप्ति 👇

%202022%20141222%20(1).jpg)

 
 
 
 
 
_1.jpg) 
 
.jpg) 
 
