यूपी के 40 जिलों में 24 दिसम्बर तक घने कोहरे की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
UP Weather Update Today! दिन day में चलती हल्की हवाएं और रात के समय घने कोहरे से ठंड अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर चुकी है। राजधानी में बुधवार की रात मंगलवार की अपेक्षा दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग whether department के अनुसार भी आने वाले सप्ताह में मौसम whether में शुष्कता बनी रहेगी लेकिन अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख एम दानिश के अनुसार शुक्रवार से उत्तर प्रदेश के मध्य और दक्षिणी जिलों district में तापमान में दो से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। वहीं, उत्तरी जिलों district में चार डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। इसके अलावा 24 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh के लगभग 40 जिलों district में घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत कोहरे से होने वाली घटनाओं के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
इन जिलों में जारी रहेगा अलर्ट
प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत उन्नाव, कानपुर, रायबरेली, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, गोंडा, सीतापुर, बहराइच, हरदोई, श्रावस्ती, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, अंबेडकरनगर, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, बदायूं, संभल, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत और सहारनपुर में घने कोहरे के लिए शनिवार तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।