UP Weather Alert:- उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दिखेगा घना कोहरा, बढ़ेगी ठंड

उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में बीते कुछ दिनों से पारा गिरा है, इस वजह से ठंड भी बढ़ने लगी है।


हालांकि सोमवार को राज्य में मौसम सामान्य रहने की संभावना व्यक्त की गई है। जबकि मौसम  विभाग के अनुसार कुछ जगहों पर घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं बीते दो दिनों के मुकाबले हवा की रफ्तार भी धीमी रहेगी, इस वजह से तापमान में ज्यादा गिरावट होने की संभावना नहीं है।