बाढ़ के पानी में डूबने से शिक्षक की मौत

बाढ़ के पानी में डूबने से शिक्षक की मौत

लालगंज:- दोकटी माना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के दुबे टोला निवासी शिक्षक की बीएसटी बंधे के पास बाद के पानी डूबने से शनिवार को मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची दोकटी पुलिस ने एनडीआरएफ को बुलाकर शव को बाहर निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रामपुर पंचायत के दुबे टोला पुरवा निवासी महातम दुबे (58) पुत्र भोलानाथ दुबे शनिवार सुबह अपनी गाय को दियारे छोड़ने के लिए घर से निकले थे। गाय को दियारे में छोड़कर वापस रामपुर ढाला आए तो गाय भी वापस आ गई। वह फिर गाय की पकड़कर दियारे में पहुंचाने के लिए जाने लगे। इस दौरान बोएसटी बंधे के पास बाढ़ के पानी में उनका पैर फिसल गया।

वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। सूचना पर दोकटी पुलिस मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ के जवानों को बुलाकर शव को निकलवाया। महातम दुबे बच्चों को अंग्रेजी का ट्यूशन पढ़ाते थे।