स्कूल जा रही दो सगी बहनों से शोहदों ने सरेआम की छेड़छाड़, तीन दबोचे गए
अयोध्या:- नगर कोतवाली क्षेत्र के रीडगंज के निकट गुरुवार सुबह ई-रिक्शा से स्कूल जा रही दो नाबालिग सगी बहनों से बाइक सवार तीन किशोरों ने दुस्साहस करते हुए सरेआम छेड़छाड़ कर दी। ई-रिक्शा चालक ने विरोध किया तो उससे भी अभद्रता करने लगे। इस बीच स्थानीय लोगों ने छेड़छाड़ कर रहे तीन किशोरों में से एक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि, दो किशोर भागने में सफल रहे। बालिकाओं की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व एक अज्ञात किशोर के खिलाफ केस दर्ज करके शेष दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित किया है।इस बीच ई-रिक्शा चालक ने धीरे से परिजनों को फोन से सूचित किया और छात्राओं की मां परिजनों के साथ भागते हुए मौके पर पहुंची तो स्थानीय लोगों की मदद से एक किशोर को पकड़ लिया। जबकि, दो भागने में सफल रहे। मामले की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपी को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर वजीरगंज व लालबाग निवासी दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुबन सिंह ने बताया कि छात्राओं से बाइक सवार तीन किशोरों ने छेड़छाड़ की थी। छात्राओं की मां की तहरीर पर दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि, फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। शीघ्र ही दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। शोहदों पर कड़ी नजर रखने के लिए टीमें भी सक्रिय की जाएंगी।