डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का दिखा अलग अंदाज, सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ खाया मिड-डे-मील, देखें
संतकबीर नगर:- उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक शनिवार को संतकबीर नगर पहुंचे। इस दौरान उनका अलग अंदाज देखने को मिला। यहां विकास कार्यों का निरीक्षण करने के साथ ही उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के साथ मिड-डे-मील खाया। इस दौरान अधिकारी व विधायक भी मौजूद रहे।
बच्चों व विधायकों के साथ किया मिड-डे-मील का भोजनइस दौरान विधायक ने उन्हें गदा सौंपकर सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, धनघटा के विधायक गणेश चंद्र चौहान, मेंहदावल के विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री सबसे पहले बघौली स्थित कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण किया। स्कूल की छात्राओं ने उनके स्वागत में नृत्य किया। उन्होंने वहां छात्राओं से बातचीत करने के साथ ही उन्हें पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई। उसके बाद उप मुख्यमंत्री बघाौली के प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। बच्चों से मिलने के बाद वहां बने मिड-डे-मील का भोजन विधायकों के साथ किया।