कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के रिक्त पदों को भरने के निर्देश
लखनऊ:- महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में रिक्त शिक्षणेत्तर कर्मियों के पदों को चयन या पदस्थापना से भरे जाने के निर्देश दिए हैं। इन्हें पूर्व में भी भरने के लिए कहा गया था, लेकिन अभी कई जिलों में पद खाली हैं। इसी क्रम में अब इन्हें जल्द भरने के लिए कहा गया है।


