राज्य कर्मचारियों का नहीं होगा ट्रांसफर:- कर्मचारियों को 2023 तक करना होगा इंतजार; 2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों पर असर

राज्य कर्मचारियों का नहीं होगा ट्रांसफर:- कर्मचारियों को 2023 तक करना होगा इंतजार; 2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों पर असर

लखनऊ:- 2 लाख से ज्यादा राज्य कर्मचारियों के लिए इस साल भी तबादला नीति लागू नहीं होगी। ऐसे में ट्रांसफर के लिए इंतजार कर रहे कर्मचारियों को इस साल भी निराश होना पड़ेगा। उप्र सरकार ने तय किया है कि इस बार भी ट्रांसफर सीजन शून्य होगा। यानी जून के महीने में होने वाले नियमित ट्रांसफर इस साल लागू नहीं होंगे। यूपी में राज्य कर्मचारियों की कुल संख्या 10 लाख है।

हर साल करीब 20% कर्मचारियों का तबादला होता है। इस साल कम से कम 2 लाख कर्मचारियों का रूटीन में तबादला होना था। पसंद की जगह पोस्टिंग के •लिए कर्मचारी विभागों में अधिकारियों के यहां पैरवी भी करने लगे थे। सबसे पहले 12 मई 2020 को कुछ प्रतिबंधों के साथ सभी ट्रांसफर पर रोक लगा दी गई थी।

 जिले में 3 साल और मंडल में 7 साल पूरा करने वाले कर्मचारियों के हटाया जाता है। सीएम ऑफिस में नहीं बनी सहमति दरअसल, शासन की तरफ से तबादले को लेकर फाइल सीएम कार्यालय भेजी गई थी। लेकिन, वहां से कोई सहमति नहीं बन पाई है बताया जा रहा है कि पिछले 2 साल की तरह इस साल भी ट्रांसफर नीति शून्य ही रहेगी।

साल 2020 और 2021 में कोविड की वजह से तबादला नहीं हो चाहिए। पाया था। अब स्पेशल केस पर सीएम कार्यालय से ही ट्रांसफर हो सकेंगे। वाणिज्य कर विभाग के सुरेश सिंह के यादव कहते है कि नीति नहीं आने से कर्मचारियों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है।

दलील है कि परिवार को शिफ्ट करना और बच्चों के एडमिशन में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। उनका कहना है कि सरकार का जो भी फैसला है, उसको लागू कर देना ट्रांसफर नहीं होंगे, लेकिन पटल बदले जाएगाट्रांसफर भले ही न हो लेकिन उनका पटल बदला जाएगा।