UP Weather:- यूपी में 10 मार्च तक साफ रहेगा मौसम, अगले सप्ताह से बढ़ेगी गर्मी, बारिश के आसार नहीं

UP Weather:- यूपी में 10 मार्च तक साफ रहेगा मौसम, अगले सप्ताह से बढ़ेगी गर्मी, बारिश के आसार नहीं

राजधानी में पूरे सप्ताह के दौरान मौसम Whether साफ बना रहेगा। मौसम विभाग Whether Department ने 10 मार्च March तक तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। हालांकि, इसके बाद मौसम में बदलाव देखा जा सकता है।गुरुवार को मौसम साफ होने के साथ ही दिन भर धूप खिली रही। मौसम में उतार चढ़ाव के चलते तापमान में बदलाव कायम है। मौसम विभाग Whether Department के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि एक सप्ताह तक तापमान में हल्का चढ़ाव रहेगा। अगले दस दिनों तक अभी बारिश Rain होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।

प्रदेश Uttar Pradesh की राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस वहीं, न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान प्रयागराज में 31.1 डिग्री, खेरी में 30.2 डिग्री, कानपुर और वाराणसी में 30.0 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान फैजाबाद में 9.5 डिग्री, फुर्सतगंज में 9.6 डिग्री सेल्सियस और कानपुर में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh के कुछ जिलों में सुबह के वक्‍त हल्‍का कोहरा भी नजर आया। लेकिन, धूप निकलने के बाद इसका असर बिल्कुल खत्म हो गया। दोपहर बाद हल्की गर्मी का एहसास भी हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो 15 मार्च के बाद यूपी अधिकांश जिलों में तापमान बढ़ेगा।