उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस का उन्नति विधान घोषणा पत्र जारी, किसानों का कर्ज माफ, 20 लाख सरकारी नौकरी जैसे किए की वादे, नीचे क्लिक करें और देखें

उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस का उन्नति विधान घोषणा पत्र जारी, किसानों का कर्ज माफ, 20 लाख सरकारी नौकरी जैसे किए की वादे, नीचे क्लिक करें और देखें

लखनऊ:- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए लखनऊ में पार्टी का घोषणा-पत्र जारी किया है। इसे 'उन्नति विधान जन घोषणा पत्र 2022' नाम दिया हैं। 

कांग्रेस ने यूपी चुनाव के जारी किए इस घोषणा-पत्र में किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कई बड़े वादे किए हैं। लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा, 'हमने दूसरी पार्टियों की तरह अन्य पार्टियों के सुझाव लेकर अपने घोषणा-पत्र में नहीं डाले, हमने इसमें जो भी डाला है वो जनता की ही आवाज हैं।'

सरकार बनने पर 10 दिनों में किसानों का कर्ज होगा माफ:- प्रियंका गांधी

प्रियंका ने वादा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर दस दिन में किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। जिन लोगों को आवारा पशुओं की वजह से हुए नुकसान को झेलना पड़ा उन्हें 3,000 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा और गोधन न्याय योजना शुरू की जाएगी।

20 लाख सरकारी नौकरियां, बिजली बिल होंगे माफ

प्रियंका गांधी ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि सरकार बनने पर बिजली बिल माफ होंगे, कोविड प्रभावित परिवारों को 25,000 रुपए दिए जाएंगे। हम 20 लाख सरकारी नौकरियां देंगे।

आदिवासी और पिछड़े वर्ग के छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा

प्रियंका ने कहा कि स्कूल फीस नियंत्रित की जाएगी। करीब 2 लाख खाली शिक्षण सीटों को भरा जाएगा। शिक्षकों और 'शिक्षामित्र' को नियमित किया जाएगा। आदिवासी और पिछड़े वर्ग के छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी 

छात्राओं के 'हिजाब' पहनने के मामले में भी प्रियंका ने दी प्रतिक्रिया

कर्नाटक के उडुपी में कॉलेज में हिजाब पहनने पर छात्राओं को क्लास में आने से रोके जाने के मामले में भी प्रियंका गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका गांधी ने कहा कि कोई बिकिनी पहने, घूंघट करे या फिर जींस पहने या हिजाब, यह महिला का अधिकार है कि वह खुद फैसला करे कि वह क्या पहनना चाहती है। हमारे देश के संविधान ने यह गारंटी दी है। महिलाओं को परेशान करना बंद करें।