Central Govt Employees DA:- सोशल मीडिया की यही ताकत कभी-कभी बेहद खतरनाक भी साबित हो जाती है और अफवाहों का बाजार गर्म करती है। सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिया जाने वाला महंगाई भत्ता अभी रोका जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये लेटर फर्जी है।
⚫ सोशल मीडिया की यही ताकत कभी-कभी बेहद खतरनाक भी साबित हो जाती है और अफवाहों का बाजार गर्म करती हैं।
⚫ सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन-भोगियों को दिया जाने वाला महंगाई भत्ता अभी रोका जा रहा है।
🔴 अधिकारियों के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये लेटर फर्जी है।
🔴 PIB फैक्ट चेक की ट्विटर हैंडल पर भी इसे फर्जी बताया गया है।
नई दिल्ली:- Central Govt Employees DA:- सोशल मीडिया में कितनी ताकत है ये तो सभी जानते हैं। इसके चलते छोटी से छोटी और दूर-दराज की खबर भी पूरी दुनिया में फैल जाती है। लेकिन सोशल मीडिया की यही ताकत कभी-कभी बेहद खतरनाक भी साबित हो जाती है और अफवाहों का बाजार गर्म करती है। कुछ ऐसा ही अभी हो रहा है, जब केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दिए जाने से जुड़ी एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिया जाने वाला महंगाई भत्ता अभी रोका जा रहा है। पत्र की मानें तो ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि ओमिक्रोन के बढ़ते संकट से निपटा जा सके। इस पत्र को देखते ही लोग तेजी से इसे शेयर कर रहे हैं। ये रहा वो वायरल हो रहा लेटर।
तो हकीकत क्या है?
अधिकारियों के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये लेटर फर्जी है। यानी सरकार की तरफ से ऐसा कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया है कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते को रोका जा रहा है। हालांकि, लेटर को जिस अंदाज में लिखा गया है, उसे देखकर लोग कनफ्यूज हो रहे हैं।