प्रयागराज:- पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे कर्मचारी 30 नवंबर को प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन करेंगे। मंगलवार को गवर्नमेंट प्रेस के श्रम हितकारी केंद्र में कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पेंशनर्स अधिकार मंच की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष अजय भारती ने बताया कि पुरानी पेंशन समेत 12 सूत्रीय मांग को लेकर आंदोलन चल रहा है। 30 नवंबर को लखनऊ के इको गार्डन पार्क में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन होगा।
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 30 को कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन
November 10, 2021


