Teacher’s Day 2021:- देश में 05 से 17 सितंबर, 2021 तक मनाया जाएगा शिक्षक पर्व, 44 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

Teacher’s Day 2021:- देश में 05 से 17 सितंबर, 2021 तक मनाया जाएगा शिक्षक पर्व, 44 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

 "05 से 17 सितंबर, 2021 तक मनेगा शिक्षक पर्व"

नई दिल्ली:- राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अमल सहित शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूती देने में शिक्षकों के योगदान को देखते हुए शिक्षा मंत्रलय ने शिक्षकों के सम्मान में 05 से 17 सितंबर, 2021 तक शिक्षक पर्व मनाने का फैसला लिया है, इस दौरान 05 सितंबर, 2021 को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित देशभर के 44 सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रपति सम्मानित करेंगे, 07 सितंबर, 2021 को मा० प्रधानमंत्री जी देशभर के शिक्षकों को संबोधित करेंगे।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि देश में 5 सितंबर से 17 सितंबर, 2021 तक शिक्षक पर्व मनाया जाएगा, 44 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा, स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के अपर सचिव संतोष कुमार सारंगी ने गुरुवार को शिक्षक पर्व और शिक्षकों को मिलने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार की जानकारी दी, उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए देशभर के 44 शिक्षकों का चयन हुआ है, इन शिक्षकों को 05 सितंबर, 2021 को शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति महोदय के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

07 सितंबर, 2021 को मा० प्रधानमंत्री जी करेंगे शिक्षा सम्मेलन को संबोधित

सारंगी ने बताया कि मा० प्रधानमंत्री जी 07 सितंबर, 2021 को 'शिक्षा सम्मेलन' को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में शिक्षक, माता-पिता और छात्र शामिल होंगे।

राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए विजेता- हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, कनार्टक, तमिलनाडु, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, सिक्किम, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, झारखंड, केरल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और पुड्डुचेरी से हैं।