शिक्षक ओपेन स्कूल (Open School) के माध्यम से दें शिक्षा:-मा० मुख्यमंत्री जी
वाराणसी:- मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि कोरोना काल में हम बच्चों को शिक्षा से कैसे जोड़े, इसके लिए तकनीक की जरूरत है। जिनके पास स्मार्टफोन, टैबलेट नहीं है, वे बच्चे भी शिक्षा से जुड़े रहे, इसके लिए सहज राह खोजनी होगी। शिक्षक ओपेन स्कूल के माध्यम से शिक्षा दें। पुरातन गुरुकुल परंपरा भी यही रही है। आज वैसी ही शिक्षण व्यवस्था की जरूरत है। कोरोना की चुनौतियों का सामना करने के लिए काशी का शिक्षक समाज आगे आए। यहां का विद्वत समाज हमेशा समाज को सकारात्मक ऊर्जा देता रहा है। काशी की यही ऊर्जा देश को ऊर्जान्वित करेगी।
मा० मुख्यमंत्री जी रविवार को बीएचयू शिक्षा संकाय के कमच्छा स्थित चाणक्य सभागार में भाजपा की ओर से आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इसमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 11 शिक्षकों को सम्मानित किया। कहा-काशी से डा० सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का गहरा संबंध है। उनका योगदान अविस्मरणीय है, जिसे बीएचयू परिवार अब भी मानता है। काशी को जानने व देखने की सदा से उत्सुकता रही है। लोग इसका भौतिक स्वरूप नहीं देख पाते थे। पिछले सात वर्षों से काशी अपने पुरातन स्वरूप को बरकरार रखते हुए नए कलेवर में निखरती जा रही है। काशी जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप विकास की ओर बढ़ रही है। मा० प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के संकल्पों के साथ हमें विकास करने का सौभाग्य मिला है। काशी के साथ ही अन्य स्थलों पर भी ऐसा ही विकास हो रहा है।
मा० योगी जी ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि एक नेतृत्व था जिसने सोमनाथ के निर्माण का विरोध किया, तो दूसरा नेतृत्व यह है जो अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण करा रहा है। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम कारिडोर पूर्ण होने को है। सीएम ने कहा कि मा० प्रधानमंत्री मोदी जी ने स्वच्छ काशी की परिकल्पना को साकार कर दिखाया। मां ¨वध्यवासिनी कारिडोर योजना, मथुरा आदि में जो योजनाएं लागू हो रही हैं, उससे भारत की प्रतिष्ठा पूरी दुनिया में बढ़ी है।
मा० मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पूर्व की सरकारें संकीर्ण एजेंडे के साथ आती थीं। शासन की योजनाओं से उसकी नीयत का पता चल जाता है। कुंभ व प्रवासी सम्मेलन ने शासन की नीयत साफ कर दी। उप्र ने चार वर्ष में पीएम के विजन को सार्थक किया। इसे बनाने में सभी का योगदान रहा। प्रदेश के बारे में अच्छी धारणा बनी। पहले दंगों के बिना कोई त्योहार नहीं होता था। मा० प्रधानमंत्री मोदी जी के निर्देशन में काशी में प्रवासी दिवस का सफल आयोजन हुआ था।
मा० मुख्यमंत्री जी ने कहा कि चार वर्षों में प्रदेश में व्यापक परिवर्तन दिख रहा है। हमने अलग-अलग क्षेत्रों में रोजगार का प्रयास किया। विकास के मामले में तीन-चार वर्षो में प्रदेश को चौथे से दूसरे स्थान पर लाकर खड़ा किया। मा० मुख्यमंत्री जी ने कोरोना काल में सरकार द्वारा कराए गए कार्य भी गिनाए।
मा० मुख्यमंत्री योगी जी ने बीएचयू शिक्षा संकाय के कमच्छा स्थित चाणक्य सभागार में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया ’ जागरण
कहा-काशी की सकारात्मक ऊर्जा देश को करेगी नई ऊर्जा से ऊर्जान्वित
यहां रही पुरातन गुरुकुल परंपरा, वैसी ही शिक्षण व्यवस्था की जरूरत
अयोध्या:- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि राष्ट्र का सम्मान देश का प्रबुद्ध वर्ग बढ़ाता है। राष्ट्र का उत्थान प्रबुद्ध वर्ग की सक्रियता से संभव है। जहां अपराधी सक्रिय व बुद्धिजीवी निष्क्रिय होते हैं, वहां पतन प्रारंभ होता है।
प्रदेश में मा० योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में अपराधी पस्त हुए। प्रदेश में भयमुक्त वातावरण बना। मा० प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की पहचान सशक्त राष्ट्र के रूप में बन रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा जातीय जोड़-तोड़ नहीं करती, बल्कि सिर्फ जोड़ने के अभियान में लगी रहती है। स्वतंत्रदेव मारवाड़ी भवन में आयोजित महानगर इकाई के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कहा, आजादी के बाद से लेकर भाजपा गठबंधन की सरकार बनने तक नेहरू परिवार की राजनीति चमकती रही। पूरी दुनिया में जिनके अस्तित्व को स्वीकारा, ऐसे प्रभु श्रीराम को इस परिवार ने काल्पनिक बताया।
भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में संगठन महामंत्री सुनील बंसल को स्मृति चिह्न् भेंट करते विधि मंत्री ब्रजेश पाठक ’ जागरण
जासं, लखनऊ:- हजरतगंज स्थित क्राइस्ट चर्च कालेज में आयोजित भाजपा के महानगर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में संगठन महामंत्री सुनील बसंल ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने में यहां बैठे हर शख्स का हाथ है। आज इस सभागार में बैठे लोगों के चेहरे मैं कम पहचान पा रहा हूं। इससे प्रतीत होता है कि ये लोग प्रबुद्धजन हैं। पार्टी आगामी दो सप्ताह तक ऐसे प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित करेगी और लोगों की राय भी जानेगी।
सुनील बंसल ने कहा कि देश में आज भाजपा के 17 करोड़ सदस्य हैं और यह सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। दुनिया के सभी देश भारत से दोस्ती करना चाहते हैं। यह संभव हुआ है केंद्र में मा० प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों के कारण। विधि मंत्री ब्रजेश पाठक ने अपील की कि महानगर के हर घर तक केंद्र व राज्य की नीतियों को पहुंचाया जाए। उन्होंने बताया कि सेवा और समर्पण अभियान 17 सितंबर से सात अक्टूबर 2021 तक मनाया जाएगा।