प्रधानाध्यापिका को सहायक अध्यापक ने स्कूल परिसर में पीटा, क्लिक कर देखें पूरी खबर

प्रधानाध्यापिका को सहायक अध्यापक ने स्कूल परिसर में पीटा, क्लिक कर देखें पूरी खबर

यह है पूरा मामला

 विकास खण्ड अजमतगढ़ में छपरा सुल्तानपुर में कंपोजिट स्कूल स्थित है, इस स्कूल में प्रधानाध्यापिका रीता देवी है।

विजय कुमार सिंह इसी स्कूल में सहायक अध्यापक है वे स्कूल से अक्सर अनुपस्थित रहते हैं।

 प्रधानाध्यापिका रीता देवी ने 10 से अधिक बार इसकी शिकायत डिप्टी बी०एस०ए० से की, डिप्टी बी०एस०ए० दीनानाथ सैनी ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।

कार्रवाई नहीं करने के बजाय डिप्टी बी०एस०ए० ने पूरी बात सहायक अध्यापक को बता दी।

सहायक अध्यापक ने 04 सितंबर, 2021 को स्कूल में पहुंचकर प्रधानाध्यापिका की पिटाई कर दी।

 प्रधानाध्यापिका ने घटना की जानकारी फोन पर डिप्टी बी०एस०ए० को दी।
 इसके बाद भी डिप्टी बी०एस०ए० स्कूल नहीं आये।